फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kesari 2 Collection Day 7: दर्शकों को रास नहीं आ रही अक्षय की फिल्म, 'केसरी2' की कमाई में लगातार आ रही गिरावट

Thu, 24 Apr 2025 08:46 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 24 Apr 2025 08:46 PM IST
सार

Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 7: फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग’ को रिलीज हुए आज पूरे सात दिन हो गए हैं। लेकिन फिल्म की कमाई में कोई उछाल देखने को नहीं मिल रहा है। आइए जानते हैं सातवें दिन फिल्म ने कितनी कमाई की है।
 

विज्ञापन
kesari chapter 2 box office collection day 7 akshay kumar ananya panday r madhavan movie total earnings
केसरी चैप्टर 2 के सातवें दिन का कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अक्षय कुमार, अनन्या पांडे और आर माधवन अभिनित फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' की रिलीज को आज पूरा एक सप्ताह हो गया है। आज सातवें दिन भी फिल्म की कमाई में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने सातवें दिन कितने का कलेक्शन किया है।
kesari chapter 2 box office collection day 7 akshay kumar ananya panday r madhavan movie total earnings
जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद की कहानी है केसरी चैप्टर 2 - फोटो : एक्स
सातवें दिन 'केसरी 2' का कलेक्शन
केसरी चैप्टर 2, 18 अप्रैल को रिलीज हुई थी। आज फिल्म की रिलीज को पूरे सात दिन हो गए हैं। रिलीज के बाद से ही फिल्म के कारोबार में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। sacnilk डॉट कॉम के अनुसार, फिल्म ने सातवें दिन गुरुवार को 2.29 करोड़ रुपये की कमाई की है।
kesari chapter 2 box office collection day 7 akshay kumar ananya panday r madhavan movie total earnings
'केसरी चैप्टर 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
'केसरी चैप्टर 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
'केसरी चैप्टर 2' ने पहले शुक्रवार को 7.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 9.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। तीसरे दिन फिल्म ने 12 करोड़ रुपये और चौथे दिन 4.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। पांचवें दिन फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग’ ने 5 करोड़ रुपये और छठे दिन 3.6 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं फिल्म ने आज सातवें दिन गुरुवार को 2.29 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। कुल मिलाकर केसरी चैप्टर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब तक 44.89 करोड़ रुपये हो गया है।

यह भी पढ़ें:
Tahira Kashyap: ब्रेस्ट कैंसर से जंग जीतने के बाद दिखेगा ताहिरा का 3.0 संस्करण, लिखा- पिक्चर बाकी मेरे दोस्त
 
विज्ञापन
विज्ञापन
kesari chapter 2 box office collection day 7 akshay kumar ananya panday r madhavan movie total earnings
'केसरी चैप्टर 2' की कहानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म की कहानी
'केसरी चैप्टर 2' 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद की घटनाओं पर आधारित है। इसकी कहानी में दिखाया गया है कि किस तरह से सी शंकरन नायर ने ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ कोर्ट में लड़ाई लड़ी। फिल्म की कहानी रघु पलट और पुष्पा पलट की किताब 'द केस दैट शूक द एम्पायर' पर आधारित है।

यह भी पढ़ें:
Mouni Roy: किन-किन किरदारों में टीवी और फिल्मों में अब तक नजर आईं मौनी रॉय, अब भूतनी बन डराएंगी अभिनेत्री
विज्ञापन
kesari chapter 2 box office collection day 7 akshay kumar ananya panday r madhavan movie total earnings
केसरी चैप्टर 2 फिल्म की स्टार कास्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@dharmamovies
फिल्म की स्टार कास्ट
फिल्म का निर्देशन करण सिंह त्यागी ने किया है। फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' में अक्षय कुमार ने सी शंकरन नायर का किरदार निभाया है। आर माधवन ने ब्रिटिश वकील नेविल मैककिनले और अनन्या पांडे ने दिलरीत गिल की भूमिका निभाई है। बहरहाल, फिल्म के कलेक्शन को देखते हुए केसरी 2 का हाल बेहाल नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें:
Matka King: विजय वर्मा ने दी फैंस को खुशखबरी, क्राइम-थ्रिलर सीरीज 'मटका किंग' की शूटिंग हुई खत्म..

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed