फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Matka King: विजय वर्मा ने दी फैंस को खुशखबरी, क्राइम-थ्रिलर सीरीज 'मटका किंग' की शूटिंग हुई खत्म

Thu, 24 Apr 2025 07:45 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 24 Apr 2025 07:45 PM IST
सार

Vijay Varma Matka King Wrap Up: निर्देशक नागराज मंजुले की आगामी वेब सीरीज 'मटका किंग' की शूटिंग रैप अप हो गई है, जिसकी जानकारी खुद विजय वर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है।
 

विज्ञापन
Vijay Varma Crime Thriller Series Matka King Wrap up Directed by Nagraj Manjule Amazon Prime Video
मटका किंग की शूटिंग हुई खत्म - फोटो : इंस्टाग्राम
विजय वर्मा ने अपने फैंस को आज एक बड़ी खुशखबरी दी है, जिस सीरीज का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे उसकी शूटिंग आज खत्म हो गई है। दरअसल, आज विजय की सीरीज 'मटका किंग' का रैप अप हो गया है। इस बात की जानकारी खुद विजय ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

 
Vijay Varma Crime Thriller Series Matka King Wrap up Directed by Nagraj Manjule Amazon Prime Video
विजय का इंस्टाग्राम पोस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@itsvijayvarma
विजय का इंस्टाग्राम पोस्ट
नागराज मंजुले द्वारा निर्देशित वेब सीरीज मटका किंग की शूटिंग पूरी हो चुकी है। यह सीरीज 1960 के दशक की मुंबई की दुनिया और मटका जुए की रोमांचक कहानी पर आधारित है। विजय वर्मा इस सीरीज में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने आज इंस्टाग्राम पर एक खास मटका केक की तस्वीर शेयर कर शूटिंग पूरी होने की खुशी जाहिर की। विजय ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मटके की तस्वीर लगाई, जिस पर लाल कपड़ा ढका हुआ है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, 'Matka King wrapped'
Vijay Varma Crime Thriller Series Matka King Wrap up Directed by Nagraj Manjule Amazon Prime Video
मटका किंग की स्टार कास्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@itsvijayvarma, kkamra
सीरीज की स्टार कास्ट
इस सीरीज में विजय के अलावा कृतिका कामरा, साईं ताम्हणकर, गुलशन ग्रोवर और सिद्धार्थ जाधव भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। 'मटका किंग' को सिद्धार्थ रॉय कपूर की रॉय कपूर फिल्म्स ने बनाया है और यह अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। फिल्म की शूटिंग की जानकारी मिलने के बाद प्रशंसक अब इसके ट्रेलर रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:
Jailer 2: 'जेलर 2' में हुई एक और अभिनेता की एंट्री, रजनीकांत के साथ मलयालम स्टार शुरू करेंगे शूटिंग
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vijay Varma Crime Thriller Series Matka King Wrap up Directed by Nagraj Manjule Amazon Prime Video
'मटका किंग' को लेकर विजय की राय - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'मटका किंग' को लेकर विजय की राय
न्यूज 18 की एक खबर के मुताबिक, विजय ने एक इंटरव्यू में बताया कि यह सीरीज एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है, जिसने सिस्टम की खामी का फायदा उठाकर बड़ा नाम कमाया। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने अभिनय में हमेशा नई चुनौतियां लेना चाहते हैं और अच्छे निर्देशकों के साथ काम करने का मौका मिलना उनकी किस्मत है। 

यह भी पढ़ें:
Mouni Roy: किन-किन किरदारों में टीवी और फिल्मों में अब तक नजर आईं मौनी रॉय, अब भूतनी बन डराएंगी अभिनेत्री
विज्ञापन
Vijay Varma Crime Thriller Series Matka King Wrap up Directed by Nagraj Manjule Amazon Prime Video
विजय वर्मा का वर्कफ्रंट - फोटो : इंस्टाग्राम @itsvijayvarma
विजय वर्मा का वर्कफ्रंट
'मटका किंग' के अलावा, विजय जल्द ही नेटफ्लिक्स की गुस्ताख इश्क में फातिमा सना शेख और नसीरुद्दीन शाह के साथ नजर आएंगे। 

यह भी पढ़ें:
Tahira Kashyap: ब्रेस्ट कैंसर से जंग जीतने के बाद दिखेगा ताहिरा का 3.0 संस्करण, लिखा- पिक्चर बाकी मेरे दोस्त..
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed