{"_id":"6809fbd057bdbb1de205165f","slug":"various-roles-played-by-mouni-roy-the-bhootnii-brahm-stra-tv-serial-naagin-blackout-kgf-2025-04-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mouni Roy: किन-किन किरदारों में टीवी और फिल्मों में अब तक नजर आईं मौनी रॉय, अब भूतनी बन डराएंगी अभिनेत्री","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mouni Roy: किन-किन किरदारों में टीवी और फिल्मों में अब तक नजर आईं मौनी रॉय, अब भूतनी बन डराएंगी अभिनेत्री
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Thu, 24 Apr 2025 06:51 PM IST
सार
The Bhootnii Mouni Roy: मौनी ने टीवी सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की और धीरे-धीरे बड़े पर्दे पर भी अपनी जगह बनाई। आइए, जानते हैं कि मौनी अब तक किन-किन किरदारों में नजर आईं।
विज्ञापन
1 of 6
मौनी रॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
इन दिनों मौनी रॉय अपनी आगामी भूतिया फिल्म 'द भूतनी' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। मौनी ने अपनी शानदार एक्टिंग और स्टाइल से दर्शकों का दिल जीता है। अब मौनीे फिल्म 'द भूतनी' में भूतनी बनकर डराने वाली ह। इस फिल्म से पहले किन-किन किरदारों से मौनी ने जीता फैंस का दिल, जानिए इस खास रिपोर्ट में....
2 of 6
मौनी रॉय
- फोटो : इंस्टाग्राम @imouniroy
मौनी के किरदार
मौनी रॉय ने टीवी और फिल्मों में हर तरह के किरदार निभाए, चाहे वह पौराणिक सती हो, थ्रिलर नागिन, रोमांटिक हीरोइन, या फिर निगेटिव रोल। आज मौनी न सिर्फ अपनी एक्टिंग, बल्कि अपने स्टाइल और डांस के लिए भी जानी जाती हैं। उनकी आने वाली फिल्म ‘द भूतनी’ का भी फैंस को बेसब्री से इंतजार है।
3 of 6
मौनी रॉय
- फोटो : इंस्टाग्राम
'देवों के देव महादेव' से घर-घर में पहचानी गईं मौनी
मौनी ने 2007 में एकता कपूर के मशहूर सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से अपने करियर की शुरुआत की। इसमें उन्होंने कृष्णा तुलसी का किरदार निभाया, जो दर्शकों को खूब पसंद आया। मौनी को असली पहचान 2011 में ‘देवों के देव महादेव’ से मिली, जिसमें उन्होंने सती का पौराणिक किरदार निभाया। यह किरदार इतना लोकप्रिय हुआ कि मौनी घर-घर में मशहूर हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
नागिन
- फोटो : यूट्यूब
'नागिन' टीवी सीरियल से मिली पहचान
2015-2016 में ‘नागिन’ सीरियल में मौनी ने शिवन्या और शिवांगी की दोहरी भूमिका निभाई। इस थ्रिलर ड्रामे में उनकी नागिन की भूमिका को दर्शकों ने बहुत प्यार दिया, और यह शो टीआरपी में टॉप पर रहा।
विज्ञापन
5 of 6
मौनी रॉय
- फोटो : यूट्यूब
फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में 'जुनून' के किरदार से मिली प्रसिद्धि
2022 में ‘ब्रह्मास्त्र’ में मौनी ने पहली बार निगेटिव किरदार जुनून का रोल निभाया। इस किरदार को दर्शकों ने बहुत पसंद किया और उनकी वर्सेटिलिटी की तारीफ हुई। मौनी ने ‘तुम बिन 2’ और ‘KGF: चैप्टर 1’ में आइटम नंबर भी किए, जो काफी चर्चित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।