सब्सक्राइब करें

बॉक्स ऑफिस पर अब भी टिकी 'केसरी', वहीं 'जंगली' और 'नोटबुक' का कलेक्शन रहा इतने करोड़

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 03 Apr 2019 11:36 AM IST
विज्ञापन
kesari junglee and notebook movie box office collection
box office collection - फोटो : social media

21 मार्च को रिलीज हुई केसरी से अक्षय कुमार ने एक बार फिर साबित किया है कि बॉक्स ऑफिस पर अभी उनके थमने का कोई इरादा नहीं है। केसरी के रिलीज के बाद बीते शुक्रवार को दो फिल्में जंगली और नोटबुक रिलीज हुई हैं। आगे की स्लाइड में देखिए तीनों फिल्मों का कलेक्शन।

Trending Videos
kesari junglee and notebook movie box office collection
Kesari - फोटो : file photo

अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी केसरी ने सोमवार को 3.25 करोड़ की कमाई की। इस तरह फिल्म ने कुल 128 करोड़ से ज्यादा जुटा लिए हैं। फिल्म अभी भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही है। इसके अलावा इस साल उनकी तीन फिल्में मिशन मंगल, गुड न्यूज और हाउसफुल 4 रिलीज होगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
kesari junglee and notebook movie box office collection
junglee - फोटो : social media

बात करते हैं विद्युत जामवाल की फिल्म जंगली की। एक्शन एडवेंचर वाली फिल्म जंगली ने सोमवार को 2.25 करोड़ की कमाई के साथ कुल 15.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। अनुमान है शुक्रवार से पहले फिल्म 20 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

kesari junglee and notebook movie box office collection
junglee - फोटो : social media

जंगली का निर्देशन हॉलीवुड डायरेक्टर चक रसेल ने किया है। फिल्म में विद्युत जामवाल जानवरों के डॉक्टर राज का किरदार निभा रहे हैं। जिसका बचपन एलिफेंट रिजर्व में बीता है। विद्युत के अलावा आशा भट्ट, अतुल कुलकर्णी और मकरंद देशपांडे की अहम भूमिका है। जंगली का बजट करीब 45 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

विज्ञापन
kesari junglee and notebook movie box office collection
notebook - फोटो : social media

मोहनीश बहल की बेटी और नूतन की पोती प्रनूतन ने फिल्म नोटबुक से बॉलीवुड में कदम रखा है। सलमान खान ने ये फिल्म प्रोड्यूस की है। फिल्म में प्रनूतन बहल के साथ जहीर इकबाल की मुख्य भूमिका है। सोमवार को फिल्म ने केवल 50 लाख की कमाई के साथ अभी तक 3 करोड़ जुटाने में कामयाब रही। नितिन कक्कड़ ने फिल्म का निर्देशन किया है। 15 करोड़ के बजट में बनी नोटबुक करीब 1000 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed