फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

13 साल पहले इस डायरेक्टर की बदौलत कंगना बनीं थीं स्टार, अब रातोंरात छोड़ दी उनकी फिल्म

Wed, 03 Apr 2019 11:11 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Wed, 03 Apr 2019 11:11 AM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut drop out of Anurag Basu film Imali know the reason
kangana ranaut
कंगना रनौत अपनी फिल्म 'मणिकर्णिका' के रिलीज होने के बाद वो लगातार चर्चा में बनी हुई हैं । कभी वो किसी एक्टर के खिलाफ बोलती हैं तो कभी अपनी स्ट्रगल लाइफ के बारे में बताकर विवादों में आ जाती हैं । हाल ही में कंगना रनौत को लेकर एक और बड़ी खबर आई है । दरअसल, उन्होंने अनुराग बसु की फिल्म 'इमली' से किनारा कर लिया है । 
Kangana Ranaut drop out of Anurag Basu film Imali know the reason
kangana ranaut
इस फिल्म की घोषणा पिछले साल हुई थी । उस वक्त कंगना फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित थीं । लेकिन अब उन्होंन इस फिल्म को अचानक छोड़ने का फैसला लिया । कंगना के फिल्म छोड़ने की वजह का खुलासा भी हो गया है । इस बात की जानकारी खुद कंगना ने दी है । 
Kangana Ranaut drop out of Anurag Basu film Imali know the reason
kangana ranaut
डिएनए को दिए इंटरव्यू में कंगना ने कहा, 'पिछले साल मैंने पंगा और इमली की घोषणा एक साथ की थी । अनुराग बसु की ये फिल्म बीते साल नवंबर में ही शुरू होने वाली थी, लेकिन मणिकर्णिका के चलते मुझे इमली की डेट को आगे करवाना पड़ा। पंगा की शूटिंग शुरू हो चुकी थी, इसलिए मैं इसे ना नहीं कह सकती थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut drop out of Anurag Basu film Imali know the reason
kangana ranaut - फोटो : social media
उन्होंने आगे कहा, 'अनुराग और मैंने इस बारे में बात की है। मुझे बहुत बुरा लग रहा है क्योंकि इमली के जरिए मुझे अनुराग के साथ दोबारा काम करने का मौका मिलता, लेकिन मैं कुछ ही हफ्तों में खुद की नई फिल्म की घोषणा करने वाली हूं।' 
विज्ञापन
Kangana Ranaut drop out of Anurag Basu film Imali know the reason
kangana ranaut
बता दें कि कंगना ने अपने करियर की शुरुआत अनुराग बसु की फिल्म 'गैंगस्टर' से की थी । ये फिल्म हिट भी हुई थी । अनुराग ने ही कंगना को सुपरस्टार बनाया । अब कंगना ने उनकी ही फिल्म करने से मना कर दिया है । 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed