{"_id":"5c15eb49bdec225a1b72f26d","slug":"ketan-mehta-do-not-want-to-see-kangana-ranaut-film-manikarnika","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कंगना की फिल्म 'मणिकर्णिका' नहीं देखना चाहता ये डायरेक्टर, इसी साल लगाया था धोखाधड़ी का आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कंगना की फिल्म 'मणिकर्णिका' नहीं देखना चाहता ये डायरेक्टर, इसी साल लगाया था धोखाधड़ी का आरोप
भाषा
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 16 Dec 2018 11:36 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Kangana Ranaut, ketan mehta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कंगना रनौत पर अपनी फिल्म की संकल्पना चुराने का आरोप लगाने वाले फिल्मकार केतन मेहता का कहना है कि उन्हें अदाकारा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ देखने में कोई उत्सुकता नहीं है। मेहता और कंगना पहले एक साथ ‘रानी ऑफ झांसी’ के नाम से लक्ष्मीबाई पर फिल्म बनाने वाले थे लेकिन अदाकारा ने बाद में दक्षिण भारतीय निर्देशक कृष के साथ ‘मर्णिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ नाम से फिल्म बनाने की घोषणा कर दी।
2 of 5
ketan mehta
'मणिकर्णिका..' देखने के सवाल पर मेहता ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मुझे कोई उत्सुकता नहीं है।’’ फिल्म 25 जनवरी को 50 देशों में रिलीज होगी। मेहता ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि वह ‘द क्वीन ऑफ झांसी’ फिर बनाएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता। यह काफी लम्बे समय से मेरा सपना था। मैंने काफी मेहनत भी की लेकिन कुछ अनुभव काफी कड़वे रहे।’’
3 of 5
कंगना रनौत
निर्देशक ने ‘पीटीआई-भाषा’ को पहले दिए एक साक्षात्कार में कहा था कि जून 2015 में उन्होंने लक्ष्मीबाई की भूमिका निभाने के लिए कंगना से सम्पर्क किया था और फिल्म ‘क्वीन’ की अदाकारा ने इसके लिए प्रतिबद्धता भी जाहिर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Manikarnika
मेहता ने इस साल मई में कंगना को उनका प्रोजेक्ट ‘हड़पने’ के लिए कानूनी नोटिस भी भेजा था। अपनी शिकायत में मेहता ने लिखा है कि कंगना की इस हरकत से उन्हें कम-से-कम 9 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। उन्होंने यह भी लिखा कि अचानक प्रॉजेक्ट छोड़ने से पहले कंगना शूटिंग भी शुरू कर चुकी थीं। वहीं कंगना ने इन आरोपों को गलत बताते हुए पहले ही कह दिया कि दोनों प्रॉजेक्ट्स में बहुत फर्क है।
विज्ञापन
5 of 5
manikarnika
कंगना की फिल्म मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी का ट्रेलर तो 18 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा, लेकिन उससे पहले लगातार फिल्म के स्टार कास्ट का लुक रिवीज किया जा रहा है। फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' का निर्देशन क्रिश ने किया है। वहीं फिल्म की कहानी केवी विजयेंद्र ने लिखी है। इस फिल्म के लिए कंगना रनौत ने तलवारबाजी से लेकर घुड़सवारी तक कई चीजों को सीखा है। वह अपनी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।