सुपरस्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 तीसरे हफ्ते भी दर्शकों को टिकट खिड़की तक खींचने में कामयाब हो रही है। फिल्म की कमाई अभी भी करोड़ों में छू रही है। 2.0 के हिन्दी वर्जन की बात करें तो इसकी कमाई अगर ऐसी ही रही तो जल्द ही ये 200 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी। बता दें कि 600 करोड़ में बनी ये फिल्म वर्ल्डवाइड कलेक्शन से पहले ही अपना बजट निकाल चुकी है।
'2.0' की कमाई हर दिन बना रही नए रिकॉर्ड, 17वें दिन Mersal को छोड़ दिया पीछे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2.0 इस साल की सबसे ज्यादा कमाई के मामले में तीसरे नंबर पर है। पहले नंबर पर संजू है जिसने बॉक्स ऑफिस पर कुल 341.22 करोड़ का बिजनेस किया। वहीं संजय लीला भंसाली की पद्मावत ने 300 करोड़ रुपये कमाए थे। बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, बीते शुक्रवार तक 2.0 ने 176.25 करोड़ की कुल कमाई की है। माना जा रहा है वीकेंड तक इसकी कमाई 180 करोड़ से ज्यादा पहुंच जाएगी।
ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक, फिल्म 2.0 ने केरल में 21.50 करोड़ की कमाई की है। इस तरह यह केरल में दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। इस तरह 2.0 ने साउथ के सुपरस्टार विजय की फिल्म 'Mersal' को पीछे छोड़ दिया है।
At the #Kerala Box Office, #2Point0 with 17 days gross of ₹ 21.50 Crs (Incl of 3D Charges) has gone past #Mersal 's Lifetime ₹ 20 Crs to become All-time No.2 Tamil movie in the state.. pic.twitter.com/zyc7jz2pC3
फिल्म हर दिन के साथ ही नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। 2.0 ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में इस साल रिलीज हुई आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदोस्तान को बहुत पहले ही पीछे छोड़ दिया। वहीं 2.0, बाहुबली के पहले पार्ट से भी आगे निकल गई है।
इस शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई है लेकिन अगले हफ्ते 2.0 की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। 21 दिसंबर को आनंद एल राय के निर्देशन में बनी जीरो टिकट खिड़की पर दस्तक देगी। जीरो में शाहरुख खान, कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में हैं।