{"_id":"5c15e24bbdec2253a60d61f6","slug":"sapna-choudhary-fall-in-love-with-this-person-share-photo-on-her-facebook-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किस शख्स को सबसे ज्यादा प्यार करती हैं सपना चौधरी, तस्वीर शेयर कर खुद किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
किस शख्स को सबसे ज्यादा प्यार करती हैं सपना चौधरी, तस्वीर शेयर कर खुद किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sun, 16 Dec 2018 10:57 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
sapna choudhary
- फोटो : facebook
Link Copied
बिग बॉस में जाने के बाद से सपना चौधरी का स्टारडम हरियाणा से निकलकर देश-विदेश तक पहुंच गया है । सपना ने बिग बॉस के सीजन 11 में खूब सुर्खियां बटोरी थीं । पहले सपना सिर्फ हरियाणा में ही अपने शो करती थीं । बिग बॉस के बाद उन्हें कई फिल्में और बड़े शो करने का मौका मिला ।
Trending Videos
2 of 5
sapna choudhary
- फोटो : इंस्टाग्राम
अब सपना सिर्फ हरियाणवी गानों पर ही नहीं बल्कि बॉलीवुड गानों पर भी थिरकती हैं । पहले वाे अकेले ही स्टेज पर रहती थीं अब उनके साथ कोरस डांसर भी रहते हैं । हरियाणा के अलावा भी सपना अलग-अलग शहरों में जाकर शोज करती रहती हैं । आज सपना एक खास वजह से चर्चा में आ गई हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
sapna choudhary
- फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल, सपना चौधरी ने अपनी फेसबुक स्टोरी में अपने भाई के साथ एक तस्वीर शेयर की । इस फोटो में उन्होंने लिखा- 'ये है मेरा प्यार' । इसके साथ दिल वाली इमोजी भी लगाई ।
कुछ दिन पहले ही सपना के भाई की शादी हुई थी । सपना ने अपने भाई की शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए थे । सपना चौधरी ने भाई की शादी में बिग बॉस के घर में साथ रहे कई कंटेस्टेंट को बुलाया था । जिसमें अर्शी खान भी शामिल थीं ।
विज्ञापन
5 of 5
डांसर सपना चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि हाल ही में गूगल में सबसे ज्यादा सर्च होने वाले सेलेब्रिटीज की लिस्ट जारी हुई थी । इस लिस्ट में सपना चौधरी भी शामिल थीं । सपना चौधरी का नाम तीसरे नंबर पर था । वहीं पहले नंबर पर प्रिया प्रकाश वॉरियर रहीं। दूसरे स्थान पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को जगह मिली ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।