'केजीएफ: चैप्टर 2' ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है। 14 अप्रैल को बड़े पर्दे पर आते ही फिल्म ने पहले ही दिन पूरे देश में शानदार कारोबार किया और उम्मीद है कि पहले वीकेंड तक आते-आते भी यह फिल्म जबरदस्त बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करने वाली है। फिल्म एक ऐसे लड़के रॉकी की कहानी है, जो अपनी मां से कहता है 'मैं तुम्हें दुनिया भर का सोना लाकर दूंगा'। केजीएफ 2 में रॉकी सोने के व्यापार पर राज करना चाहता है। फिल्म मुख्य रूप से सोने की स्मग्लिंग को दिखाती है। ये फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही रही है, लेकिन इससे पहले भी कई शानदार फिल्में बन चुकी हैं, जो सोने की स्मग्लिंग पर आधारित हैं। तो देख डालिए ये फिल्में...
KGF 2: सोना लेकर समंदर में कब तक सोएगा रॉकी, देखिए गोल्ड स्मगलिंग पर बनी ये पांच और फिल्में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'दीवार' Deewar (1975)
साल 1975 में आई फिल्म दीवार ने अमिताभ बच्चन को हिंदी सिनेमा में एंग्रीयगमैन के रूप में स्थापित कर दिया था। इस फिल्म की कहानी में दो भाईयो की कहानी है, जो बचपन में अपने परिवार पर हुए अत्याचारों को झेलने के बाद अपनी जिंदगी में दो अलग रास्तों को चुनते हैं। एक भाई यानी शशि कपूर पुलिस वाले की भूमिका में थे, जबकि अमिताभ बच्चन ने विजय का किरदार निभाया था, जो ज्यादा पैसा कमाने के लिए सोने की तस्करी करने लगता है और यहीं से दो भाइयो के बीच दीवार खड़ी हो जाती है। इस फिल्म को कई डायलॉग मशहूर हुए थे जो आज भी लोगों की जुबान पर रहते हैं। जैसे, ये चाबी अपनी जेब में रख ले पीटर, अब ये ताला मैं तेरी जेब सा चाबी निकालकर ही खोलूंगा।
'दुनिया' Duniya (1984)
रमेश तलवार द्वारा निर्देशित साल 1984 में आई हिट फिल्म दुनिया एक एक्शन फिल्म है। इसमें अशोक कुमार, दिलीप कुमार, ऋषि कपूर, अमृता सिंह मुख्य भूमिकाओं में दिखाई दिए थे। इस फिल्म में एक ईमानदार इंसान की कहानी दिखाई गई है, जिसके अधीन काम करने वाले लोग तस्करी के धंधे में हैं और उसे हत्या के आरोप में फंसा देते हैं। ये फिल्म रिश्तों की उधेड़ बुन और बदला लेने की कहानी दिखाती है।
'हम हैं बेमिसाल' Hum Hain Bemisaal (1994)
दीपक बहरी द्वारा निर्देशित फिल्म 'हम हैं बेमिसाल' में सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार और शिल्पा शिरोडकर मुख्य भूमिकाओं में थे। इस फिल्म की कहानी भी तस्करी के इर्दगिर्द घूमती है। ये फिल्म एक एक्शन क्राइम थ्रिलर है।
'इरुपथम नूट्टंडु' Irupatham Noottandu (1987)
साल 1987 में मलयालम भाषा में आई फिल्म इरुपथम नूट्टंडु एम मणि द्वारा निर्मित है। इस फिल्म में साउथ स्टार मोहनलाल, सुरेश गोपी और अंबिका हैं। इस फिल्म में भी सोने की तस्करी दिखाई गई है। फिल्म में जैकी जो मुख्यमंत्री के बेटे के लिए सोने की तस्करी का रैकेट चलाता है। ये फिल्म एक गैंगस्टर एक्शन थ्रिलर है।