{"_id":"61ed5e22d0981009886fe60b","slug":"kgf-chapter-2-release-date-yash-vs-sanjay-dutt-fight-for-kolar-gold-mines-know-kgf-chapter-2-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KGF Chapter 2: केजीएफ चैप्टर 2 में संजय दत्त और एक्टर यश में इस बात को लेकर होगी जंग, ये है फिल्म की कहानी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
KGF Chapter 2: केजीएफ चैप्टर 2 में संजय दत्त और एक्टर यश में इस बात को लेकर होगी जंग, ये है फिल्म की कहानी
बहुप्रतीक्षित फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 14 अप्रैल 2022 को रिलीज की जाएगी। केजीएफ देखने के बाद दर्शकों को केजीएफ चैप्टर 2 देखने का लंबे समय से इंतजार है। दर्शकों में फिल्म की कहानी को लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट बनी हुई है। केजीएफ चैप्टर 2 में बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त निगेटिव किरदार में नजर आने वाले हैं ऐसे में दर्शकों में इस फिल्म की कहानी को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ गई है फिलहाल फिल्म की कहानी पहले ही सामने आ चुकी है। तो चलिए जानते हैं क्या है केजीएफ चैप्टर 2 की कहानी।
2 of 4
केजीएफ चैप्टर 2
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'केजीएफ चैप्टर 2' की शुरुआत वहीं से दिखाई जाएगी जहां से पहली फिल्म का दी एंड हुआ था। केजीएफ फिल्म के अंत में यश यानी रॉकी ने अपनी मरती हुई मां से वादा किया था कि वो गरीबी में दम नहीं तोड़ेगा। रॉकी के इसी वादे पर फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 की कहानी आगे बढ़ेगी। केजीएफ चैप्टर 2 में दिखाया जाएगा कि रॉकी का सपना है वह कि वह सोने के व्यापार पर राज करे और इसलिए वह इस काम में लगा हुआ है।
3 of 4
केजीएफ चैप्टर 2
- फोटो : फाइल
केजीएफ चैप्टरर 1 में रॉकी गरीबों की मदद करके उनकी मसीहा बन गया था। चैप्टर 2 में भी रॉकी गरीबों की मदद करते हुए नजर आएगा लेकिन इसके साथ ही वह अपने सपने को भी आगे बढ़ाएगा। रॉकी की मुलाकात अधीरा यानी संजय दत्त से होगी। फिल्म में रॉकी और अधीरा के बीच सोने की खदानों को लेकर जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
केजीएफ
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'केजीएफ चैप्टर 2' का मुख्य किरदार यानी रॉकी अब काफी बड़ा हो गया है। वह राजनीति के खेल और माफियाओं के समीकरणों के समझने लगा है। फिल्म में उसका लक्ष्य अपने दुश्मनों को खत्म करने के साथ ही अपने सपने को पूरा करना भी है। फिल्म में अभिनेत्री रवीना टंडन भी हैं जो एक पॉलिटिशियन का किरदार निभाती नजर आने वाली हैं। फिल्म में रॉकी और रवीना टंडन के बीच लव एंगल दिखाया जाएगा। रॉकी का प्यार उसके लक्ष्य के आड़े आएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।