'केजीएफ' स्टार यश के चाहने वाले दुनियाभर में हैं। इस फिल्म के बाद से दर्शक यश की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आलम यह है कि अभी यश ने अपने अगले प्रोजेक्ट का कोई एलान तक नहीं किया है और सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के कयास लगाने लगे हैं। इतना ही नहीं, ट्विटर पर लगातार हैशटैग के साथ 'यश19' ट्रेंड कर रहा है। बता दें कि अभिनेता की आगामी फिल्म दरअसल उनका 19वां प्रोजेक्ट होगा। 'केजीएफ: चैप्टर 2' की बेशुमार सफलता के बाद से सभी की निगाहें इस ओर हैं कि आखिर अब कौन-सा फिल्म निर्माता यश के साथ हाथ मिलाता है।
Yash19: 'केजीएफ' स्टार यश की आगामी फिल्म के लिए बेसब्र हुए फैंस, एलान से पहले ही सोशल मीडिया पर हुई ट्रेंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभी यश ने किसी फिल्म का एलान नहीं किया है, लेकिन इंटरनेट पर इसे लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। नेटिजंस का उत्साह देखने लायक है। प्रशंसक यश की नई फिल्म के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, 'यश 19' को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, सुपरस्टार के फैंस ने प्रोजेक्ट की आधिकारिक घोषणा से पहले ही सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है और हैशटैग 'यश बॉस' और 'यश 19' ट्रेंड कर रहे हैं।
Coming Soon! #Yash’s new film official announcement!#Yash19 @TheNameIsYash #YashBOSS pic.twitter.com/m4003D31L4 This Gonna Be A Epic Announcement 🔥#Yash19 #Yash #RockingStarYash #Koooywood #Tamil #KGF2 #KGFChapter3 #YashFans #CinemaFlicks pic.twitter.com/1506qiiKoA
दरअसल केजीएफ 2 के बाद से ही अभिनेता को लेकर बड़ा सवाल यह है कि अब वह किस फिल्म मेकर के साथ काम करने वाले हैं। केजीएफ चैप्टर 1 और केजीएफ चैप्टर 2 की अपार सफलता के बाद यश का साथ किसी भी फिल्म निर्माता की किस्मत में चार चांद लगा देगा। प्रोजेक्ट को लेकर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'रेडी हो न?'
Ready na,,,,,,,,, #Yash19 #shankar #ARRahman #YashBOSS pic.twitter.com/Bw1sxUlxWt