फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Exclusive: 'केजीएफ' की सफलता पर बोले यश, कहा- 'बॉक्स ऑफिस नहीं दर्शकों की सीटी तय करती है फिल्म अच्छी है या नहीं'

Fri, 15 Apr 2022 11:17 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 15 Apr 2022 11:17 AM IST
सार

इस वक्त जब फैंस 'केजीएफ: चैप्टर 2' के पात्रों के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं, तब अमर उजाला ने फिल्म के मुख्य कलाकार यश से खास बातचीत की।

विज्ञापन
KGF chapter 2 starrer yash exclusive interview: talked about KGF success thanking his fans for giving him love and support
यश

पैन इंडिया फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' एक लंबे इंतजार के बाद बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी है। इस फिल्म में जहां साउथ सुपरस्टार यश रॉकी भाई का किरदार निभा रहे हैं, वहीं श्रीनिधि शेट्टी रीना के रोल में नजर आ रही हैं। प्रशांत नील द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म में संजय दत्त विलेन के रूप में नजर आ रहे हैं। फिल्म के पहले पार्ट ने लोगों के दिलों में दूसरे पार्ट के लिए इतना क्रेज पैदा कर दिया था कि दर्शक 'केजीएफ चैप्टर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में जब फैंस इस फिल्म के पात्रों के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं, तब अमर उजाला ने फिल्म के मुख्य कलाकार यश से खास बातचीत की। आइए जानते हैं कि 'केजीएफ' के रॉकी भाई फिल्म के बारे में क्या सोचते हैं।

KGF chapter 2 starrer yash exclusive interview: talked about KGF success thanking his fans for giving him love and support
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : insta-yash_kgf_fan_page

ऐसे बन पाए बड़े स्टार
इस इंटरव्यू में अभिनेता यश ने फिल्म को मिली सफलता के बारे में बात की। यश से जब पूछा गया कि वह इतने बड़े स्टार कैसे बन पाए तो वह बोले, "सिर्फ मैं नहीं कोई भी स्टार तब बनता है, जब दर्शक उसकी फिल्म को प्यार देते हैं। अगर दर्शक किसी स्टार की फिल्म देखने के लिए थिएटर जांए और सीटी बजाएं तभी हम जैसे लोग स्टार बन पाते हैं। मुझे लगता है कि दर्शकों को आगे भी ऐसा करते रहना चाहिए न सिर्फ मेरे लिए बल्कि दूसरे स्टार्स के लिए भी। चाहे वह स्टार किसी भी इंडस्ट्री से आता हो आप उसको सपोर्ट करते रहें। इससे हम अपनी भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को और बड़ा बनाने में सफल रहेंगे। हमें एक-दूसरे से लड़ने की बजाए, दुनिया की बाकी इंडस्ट्री से लड़ने की जरूरत है।" 

KGF chapter 2 starrer yash exclusive interview: talked about KGF success thanking his fans for giving him love and support
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

स्टार बनने पर कही ये बात
यश अपने दर्शकों को धन्यवाद देते हुए बोले, " थैंक्यू आपकी वजह से मुझ जैसे लोग यहां तक पहुंच पाए। नहीं तो कोई भी छोटे से शहर से आकर, छोटा-मोटा काम करके बड़ा नहीं बन सकता। हम लोग बड़े सिर्फ आप लोगों की वजह से ही बनते हैं।"  यश को उनकी फिल्म 'केजीएफ' ने एक पैन इंडिया स्टार बना दिया है। दर्शकों से मिले प्यार के कारण वह पूरे भारत में पहचाने जाने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
KGF chapter 2 starrer yash exclusive interview: talked about KGF success thanking his fans for giving him love and support
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म को मिले प्यार के लिए कहा थैंक्यू
'केजीएफ' को पूरे भारत में मिली सफलता पर रॉकी भाई ने भारतीयों को धन्यवाद देते हुए कहा कि,"जिस तरह से सारी जनता ने हमें अपनाया है, उसके लिए हम उनके आभारी रहेंगे। हम जानते हैं कि हमें कितना प्यार और सम्मान मिल रहा है। हम सभी को उसकी अहमियत पता है और हम उसको आगे भी कायम रखने की पूरी कोशिश करेंगे। हम सभी पूरी मेहनत और लगन से अच्छा काम करके आगे भी दर्शकों का मनोरंजन करते रहेंगे।" 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed