सत्तर का जमाना और था, जब अमिताभ बच्चन मुंह से बीड़ी फेंक डायलॉग बोलते थे और पब्लिक तालियां बजाने पर मजबूर हो जाती थी। अब हीरो के हाथ में सिगरेट दिखे तो बवाल हो जाता है। ये बात और है कि सलमान खान जैसे सितारे अब भी इंटरव्यू के बीच में भी सिगरेट सुलगाने से परहेज नहीं करते लेकिन मामला पर्दे पर दिखे तो फिर हालत कन्नड़ सितारे यश जैसी हो जाती है। मामला इतना आगे बढ़ चुका है कि हो सकता है 'केजीएफ चैप्टर 2' का टीजर ही इंटरनेट से हटाना पड़े।
सरकार ने सितारे को समझाया, समझदारी फू फू करने में नहीं है, इस तरह सिगरेट जलाने में तो बिल्कुल नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नड़ भाषा की बहुचर्चित फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' को लेकर एक नया बखेड़ा खड़ा हो गया है। अब तक तो इस फिल्म का पिछले हफ्ते रिलीज हुआ टीजर ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा था और इसी टीजर को लेकर अब बवाल भी हो रहा है। दरअसल, कर्नाटक राज्य के तंबाकू रोकथाम विभाग ने फिल्म के मुख्य अभिनेता यश के उस अदृश्य पर आपत्ति जताई है जब वह टीजर में मशीन गन की नाल से सिगरेट सुलगाते हुए नजर आए। यश के इस कृत्य को तंबाकू को बढ़ावा देने वाला बताया जा रहा है।
फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' का टीजर पिछले हफ्ते रिलीज हुआ और मात्र छह दिन में ही इस टीजर को अब तक लगभग साढ़े 14 करोड़ बार देखा जा चुका है। इस टीजर को लेकर फिल्म के निर्देशक प्रशांत नील और अभिनेताओं यश, संजय दत्त, रवीना टंडन आदि की तारीफ भी हो रही है। लेकिन, अब इस बहुचर्चित टीजर की मुश्किल बढ़ गई है क्योंकि कर्नाटक राज्य के तंबाकू रोकथाम विभाग ने यश के काम पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने प्रशांत नील, यश, निर्माता विजय किरागंदुर और कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स को पत्र लिखकर शिकायत की है कि इस टीजर को आधिकारिक रूप से वापस लिया जाए।
तंबाकू रोकथाम संघ ने फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' से जुड़े सभी लोगों से कहा है कि फिल्म के टीजर को सभी जगहों से वापस ले लिया जाए, साथ ही उन पोस्टर को भी हटा दिया जाए जहां अभिनेता यश धूम्रपान करते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, यश की लोकप्रियता राज्य में युवाओं के बीच बहुत ज्यादा है। संघ को इस बात का डर है कि यश के इस बहादुरी भरे काम से कहीं युवा धूम्रपान को अच्छा न समझने लगें। दिक्कत इस बात की भी है कि फिल्म के निर्माताओं ने उस दृश्य में कहीं भी यह चेतावनी शामिल नहीं की जिसमें कहा जाए कि धूम्रपान करना सेहत के लिए हानिकारक है।
संघ का कहना है कि पटकथा की मांग के अनुसार सिनेमा में धूम्रपान का सेवन करते हुए लोगों को दिखाया जाता है। लेकिन, नियम यह कहता है कि जब भी इस तरह की कोई भी चीजें पर्दे पर आती हैं तो उसके साथ यह चेतावनी भी लिखी होनी चाहिए जिसमें यह कहा जाए कि धूम्रपान करना सेहत के लिए हानिकारक होता है। फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' के टीजर में जब यश हीरोपंती दिखाते हुए एक मशीन गन से तमाम गाड़ियों को उड़ा देते हैं और फिर सामने आकर उसी मशीन गन की नाल से सिगरेट भी सुलगा लेते हैं, इससे बहुत से युवा प्रेरित हो सकते हैं। यह एक तरह से धूम्रपान को बढ़ावा देने वाला दृश्य लगता है।