{"_id":"627a4bf9867eac6aac3d7f3e","slug":"kgf-chapter-2-yash-starrer-kgf-chapter-2-becomes-first-kannada-film-to-release-in-south-korea","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KGF Chapter 2: यश की फिल्म ने अपने नाम की एक और उपलब्धि, दक्षिण कोरिया में बनाया ये नया रिकॉर्ड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
KGF Chapter 2: यश की फिल्म ने अपने नाम की एक और उपलब्धि, दक्षिण कोरिया में बनाया ये नया रिकॉर्ड
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Tue, 10 May 2022 04:57 PM IST
सार
कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ 2 का बज कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अपनी रिलीज के बाद से ही यह फिल्म हर रोज नए रिकॉर्ड कायम कर रही है।
विज्ञापन
1 of 5
केजीएफ चैप्टर 2
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ 2 का बज कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अपनी रिलीज के बाद से ही यह फिल्म हर रोज नए रिकॉर्ड कायम कर रही है। कमाई को मामले कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी यश की यह फिल्म दुनिया भर में अपनी सफलता का परचम लहरा रही है। फिल्म को देश-विदेश का दर्शकों की तरफ से खूब प्यार मिल रहा है। ऐसे में अब इस फिल्म ने एक और नया रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है।
2 of 5
केजीएफ चैप्टर 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हाल ही में साउथ की यह ब्लॉक बस्टर फिल्म दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में प्रदर्शित की गई। सियोल में इस फिल्म के प्रदर्शन के साथ ही यश की केजीएफ चैप्टर 2 दक्षिण कोरिया में दिखाई जाने वाली पहली कन्नड़ फिल्म बन गई है। यश स्टारर केजीएफ चैप्टर 2 ने सियोल में प्रदर्शित होने के साथ ही दक्षिण कोरिया में महामारी के बाद प्रदर्शित होने वाली पहली भारतीय फिल्म बनकर एक और रिकॉर्ड बनाया है।
3 of 5
केजीएफ चैप्टर 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रिपोर्ट की मानें तो भारत, नेपाल और बांग्लादेश के कई फिल्म प्रेमी यश की इस फिल्म की स्क्रीनिंग में शामिल हुए हैं और रॉकी भाई के आगमन का जश्न मनाते हुए उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सोशल मीडिया पर सामने आई इन वीडियो क्लिप को देख यह कहा जा सकता है कि यश अब सिर्फ साउथ अभिनेता नहीं बल्कि दुनिया भर में सुपरस्टार बन चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
केजीएफ चैप्टर 2
- फोटो : सोशल मीडिया
सूत्रों के मुताबिक, विदेश में फिल्म के कन्नड़ वर्जन के साथ ही 'केजीएफ: चैप्टर 2' का हिंदी वर्जन भी दिखाया गया और दोनों को वहां के दर्शकों का खूब प्यार मिला। साउथ सुपरस्टार यश की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने अब तक दुनिया में 1129.38 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है और 'आरआरआर' और 'दंगल' के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को पछाड़ दिया है।
विज्ञापन
5 of 5
केजीएफ चैप्टर 2
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की बात करें तो यह फिल्म देशभर में तेलुगु, तमिल, कन्नड़, हिंदी और मलयालम भाषा में 14 अप्रैल को रिलीज की गई थी। यश के अलावा, प्रशांत नील के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभिनेता श्रीनिधि शेट्टी, संजय दत्त, रवीना टंडन, अर्चना जोइस, प्रकाश राज, सरन शक्ति और मालविका अविनाश भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।