बॉक्स ऑफिस पर एक महीना पूरा करने वाली फिल्म 'केजीएफ:चैप्टर 2' के लिए दर्शकों का क्रेज देख, मेकर्स ने हाल ही में इसके तीसरे पार्ट की घोषणा की थी। फिल्म निर्माता विजय ने बताया था कि अक्तूबर महीने के आस-पास 'केजीएफ 3' की शूटिंग शुरू होगी और 2024 में इसे सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। लेकिन विजय की इस घोषणा के एक दिन बाद ही केजीएफ के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यसूर कार्तिक गोडा ने यूटर्न मार लिया है। प्रोडक्शन की तरफ से बयान जारी करते हुए कार्तिक ने पार्ट तीन की शूटिंग को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
KGF 3: अक्तूबर में नहीं शुरू होगी पार्ट तीन की शूटिंग? मेकर्स ने मारा यू-टर्न
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यश ने किया था खुलासा
कई समय से यह कयास लगाए जा रहे थे कि 'केजीएफ: चैप्टर 3' पर काम शुरू हो गया है। हालांकि इन अटकलों पर विराम तब लगा जब कन्नड़ सुपरस्टार यश ने कहा कि उन्होंने निर्देशक प्रशांत नील के साथ फिल्म के कुछ दृश्यों पर चर्चा की थी। इसके बाद निर्माता विजय किरागंदूर ने फिल्म की रिलीज के लिए एक टाइमलाइन दी और कहा कि उन्हें इस साल के अंत में शूटिंग शुरू होने की उम्मीद है।
विजय ने बताया था फिल्म की शूटिंग का शेड्यूल
वहीं शुक्रवार को विजय ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा कि "निर्देशक प्रशांत नील वर्तमान में सालार में व्यस्त हैं। लगभग 30-35 फीसदी शूटिंग हो चुकी है। अगला शेड्यूल अगले सप्ताह शुरू होने वाला है। हमें उम्मीद है कि अक्टूबर-नवंबर तक इसकी शूटिंग खत्म हो जाएगी हैं। इसलिए, हम इस साल अक्टूबर के बाद केजीएफ की शूटिंग शुरू करने की योजना बना रहे हैं। हमें उम्मीद है कि यह फिल्म 2024 तक रिलीज होगी।"
अब कार्तिका ने मारा यू-टर्न
कार्तिक गोडा ने ट्वीट कर कहा, केजीएफ: चैप्टर 3 को लेकर चल रही खबरें महज अटकलें हैं। अभी प्रोडक्शन हाउस के पास कई अन्य एक्साइटिंग प्रोजेक्ट हैं, और इसलिए फिलहाल हम केजीएफ के तीसरे पार्ट पर काम शुरू नहीं कर रहे हैं। जब भी हम इस पर काम शुरू करेंगे, तब आपको इसके बारे में जरूर बताएंगे।'
The news doing the rounds are all speculation. With a lot of exciting projects ahead of us , we @hombalefilms will not be starting #KGF3 anytime soon. We will let you know with a bang when we start the work towards it.
— Karthik Gowda (@Karthik1423) May 14, 2022