{"_id":"671a2875dc7268361803adb1","slug":"khan-celebrities-who-celebrate-diwali-with-family-shah-rukh-khan-aamir-khan-saif-ali-khan-2024-10-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Diwali With Family: पूरे परिवार के साथ दिवाली मनाते हैं ये खान सितारे, हर साल करते हैं जबर्दस्त पार्टी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Diwali With Family: पूरे परिवार के साथ दिवाली मनाते हैं ये खान सितारे, हर साल करते हैं जबर्दस्त पार्टी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Thu, 24 Oct 2024 05:08 PM IST
सार
Diwali With Family: बॉलीवुड में हर त्योहार को शानदार तरीके से मनाया जाता है, फिर चाहें वो दिवाली हो या होली। हर किसी के यहां पर त्योहार में पार्टी ऑर्गेनाइज की जाती है। इस लिस्ट में बॉलीवुड के खान्स भी शामिल हैं। शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान और सैफ अली खान भी अपने पूरे परिवार, दोस्त और रिश्तेदारों के साथ दिवाली का पर्व मनाते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Diwali With Family: बॉलीवुड में हर त्योहार को शानदार तरीके से मनाया जाता है, फिर चाहें वो दिवाली हो या होली। हर किसी के यहां पर त्योहार में पार्टी ऑर्गेनाइज की जाती है। इस लिस्ट में बॉलीवुड के खान्स भी शामिल हैं। शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान और सैफ अली खान भी अपने पूरे परिवार, दोस्त और रिश्तेदारों के साथ दिवाली का पर्व मनाते हैं।
2 of 5
परिवार के साथ सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
सलमान खान
सबसे पहले बात करते हैं बॉलीवुड में सभी के पसंदीदा खान-सलमान खान की। सलमान हर उम्र के दर्शकों के पसंदीदा अभिनेता हैं। यह इस बात से साफ जाहिर होता है कि जब भी सलमान की कोई फिल्म रिलीज होती है तो हर उम्र के दर्शक इसे देखना बेहद पसंद करते हैं। यही वजह है कि सलमान की हर फिल्म आसानी से 100 करोड़ रुपये कमा लेती है। सलमान अपनी फिल्मों का चयन हर उम्र के लोगों के हिसाब से करते हैं। सलमान के घर हर त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। हाल ही में गणेश चतुर्थी का पावन पर्व भी सलमान के यहां काफी शानदार तरीके से मनाया गया। सलमान अपनी दोनों बहनों, भाई अरबाज और सोहेल, पिता और मां के साथ दिवाली घर पर ही सेलिब्रेट करना पसंद करते हैं।
3 of 5
परिवार के साथ शाहरुख खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
शाहरुख खान
शाहरुख खान बॉलीवुड के ही नहीं बल्कि अपने प्रशंसकों के भी किंग हैं। शाहरुख की फिल्में आते ही सुपरहिट हो जाती हैं। शाहरुख खुद मुसलमान हैं और उनकी पत्नी गौरी खान हिंदू हैं। शाहरुख के घर हर धर्म का त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। सलमान दिवाली और नए साल के मौके पर अक्सर शानदार पार्टी देते हैं, जिनमें बॉलीवुड और टीवी के तमाम सितारे शामिल होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आमिर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@aamirkhanproductions
आमिर खान
आमिर खान वैसे तो मीडिया से काफी दूरी बनाकर रखते हैं, लेकिन खास दिवाली और ईद के अवसर पर आमिर अपने ट्रेडिशनल लुक से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। आमिर की इस खास झलक को पाकर उनके प्रशंसक बेहद खुश हो जाते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
परिवार के साथ सैफ अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
सैफ अली खान
अब बात करते हैं दर्शकों के पसंदीदा अभिनेता सैफ अली खान की। सैफ की मां शर्मिला टेगौर, पत्नी करीना कपूर खान, करीना और सैफ के दोनों बेटे-जेह अली खान और तैमूर अली खान, सैफ और अमृता सिंह के बच्चे- सारा अली खान और इब्राहिम अली खान सभी ईद, होली और दिवाली जैसे कई त्योहार साथ में मिलकर मनाते हैं और अपने शानदार त्योहार लुक से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं।
Sara Ali Khan: आउटडोर योगा सेशन में सारा अली खान का वीडियो हुआ वायरल, प्रशंसकों ने दी प्रतिक्रिया
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।