फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी के शो की तैयारियों में जुटी यह हसीना, सीख रही हिंदी भाषा

Thu, 04 May 2023 12:03 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 04 May 2023 12:03 PM IST
विज्ञापन
Khatron Ke Khiladi 13: MTV Splitsvilla 14 Winner Soundous Moufakir Learn Hindi For Rohit Shetty Show
Soundous Moufakir - फोटो : सोशल मीडिया

रोहित शेट्टी का चर्चित शो खतरों के खिलाड़ी का 13वां सीजन शुरू होने वाला है। इस शो में प्रतिभागी खतरनाक स्टंट करते नजर आते हैं। इस बार भी शो में कई नामी सितारे खतरों का सामना करते नजर आएंगे। इनमें से एक मॉडल-एक्ट्रेस साउंडूस मौफकीर भी होंगी। साउंडूस डेटिंग बेस्ड शो ‘एमटीवी स्प्लिट्सविला 14’ की विनर रह चुकी हैं। ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ के लिए साउंडूस खास तैयारी कर रही हैं।

Khatron Ke Khiladi 13: MTV Splitsvilla 14 Winner Soundous Moufakir Learn Hindi For Rohit Shetty Show
Soundous Moufakir - फोटो : सोशल मीडिया

बोलीं- क्षमताओं का परीक्षण करूंगी
साउंडूस मौफकीर स्टंट आधारित शो में हिस्सा लेने के लिए बेहद उत्साहित हैं। इस शो का हिस्सा बनने के लिए वह तैयारियों में जुटी हुई हैं। यहां तक कि वह हिंदी भी सीख रही हैं। साउंडूस ने एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान यह कहा। उन्होंने कहा, ' शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' मेरे लिए सिर्फ एक शो नहीं है, बल्कि एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां मैं अपनी क्षमताओं और सीमाओं का परीक्षण करूंगी।'

Khatron Ke Khiladi 13: MTV Splitsvilla 14 Winner Soundous Moufakir Learn Hindi For Rohit Shetty Show
Soundous Moufakir - फोटो : सोशल मीडिया

शो के प्रति शुक्रगुजार हैं साउंडूस
साउंडूस ने कहा कि वह ऑडियंस से जुड़ने के लिए हिंदी सीख रही हैं। उन्होंने कहा, 'मेरा मानना है कि भाषा कभी भी खुद को अभिव्यक्त करने के लिए बाधा नहीं बननी चाहिए और मैं ऑडियंस के साथ अच्छे से कनेक्ट होना चाहती हूं। मैं इस शो के प्रति शुक्रगुजार हूं, जिसने मुझे एक नई भाषा सीखने का अवसर दिया और मैं इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश करूंगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Khatron Ke Khiladi 13: MTV Splitsvilla 14 Winner Soundous Moufakir Learn Hindi For Rohit Shetty Show
Soundous Moufakir - फोटो : सोशल मीडिया

रोडीज में भी आ चुकी हैं नजर
साउंडूस ने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि हिंदी स्किल्स को सुधारने और बेहतर करने की मेरी मेहनत को दर्शक पसंद करेंगे और शो में मेरे डर से सामना करने के मोमेंट को एंजॉय करेंगे।' आपको बता दें कि साउंडूस मौफकीर रियलिटी शो ‘रोडीज’ में भी नजर आ चुकी हैं।

विज्ञापन
Khatron Ke Khiladi 13: MTV Splitsvilla 14 Winner Soundous Moufakir Learn Hindi For Rohit Shetty Show
रोहित शेट्टी - फोटो : social media

इस दिन होगा प्रीमियर
बात करें इस चर्चित शो की तो बता दें कि 17 जुलाई को इस शो का प्रीमियर कलर्स चैनल पर किया जाएगा। इसके बाद हर शनिवार-रविवार रात 9:30 बजे दर्शक इसे देख सकेंगे। साउंडूस के अलावा इस शो के लिए शिव ठाकरे, अंजलि आनंद, रूही चतुर्वेदी, अंजुम फकीह, अर्जित तनेजा, मधुर मौफकीर, अर्चना गौतम, नायरा बनर्जी और सुमेध मुद्गलकर के नाम कंफर्म हो गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed