सब्सक्राइब करें

सेल्फी लेने पर फैंस के साथ बुरी तरह पेश आईं शमिता शेट्टी, किया ऐसा बर्ताव

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 18 Feb 2019 03:25 PM IST
विज्ञापन
Khatron Ke Khiladi contestant Shamita Shetty treating rude behavior with fan for asking selfie
shamita shetty - फोटो : file photo
बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी भले ही फिल्मों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं हों लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग आज भी बहुत ज्यादा है। इन दिनों वह फिल्म मेकर रोहित शेट्टी के रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' को लेकर काफी चर्चा में हैं। शो में उन्होंने पार्टिसिपेट किया है। लेकिन शमिता शेट्टी को अब फैंस के गुस्से का शिकार होना पड़ा है। 
Khatron Ke Khiladi contestant Shamita Shetty treating rude behavior with fan for asking selfie
शमिता शेट्टी - फोटो : file photo
हाल ही में शमिता मुंबई में स्पॉट हुईं। इसी दौरान उनको देखने के लिए फैंस की भीड़ भी जमा हो गई। वहीं शमिता को देख उनके फैंस उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उत्सुक हो गए। लेकिन फैंस के साथ शमिता शेट्टी का मिजाज लोगों को पसंद नहीं आया। गौरतलब है कि वह अपने एक फैन के साथ गलत तरीके से पेश आईं और उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
Khatron Ke Khiladi contestant Shamita Shetty treating rude behavior with fan for asking selfie
Shamita Shetty - फोटो : file photo
शमिता का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं। बता दें कि शमिता इस वीडियो में अपने एक फैन के साथ बदसलूकी करती दिखाई दे रही हैं। दरअसल, शमिता अपनी कार की तरफ जा रही होती हैं, तभी एक लड़की उनके पास सेल्फी के लिए आती हैं। नर्वस लड़की को समझ नहीं आता कि वह किस साइड से सेल्फी लें। बस इतनी सी बात पर शमिता परेशान होने लगती हैं और मुंह बनाने लगती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Khatron Ke Khiladi contestant Shamita Shetty treating rude behavior with fan for asking selfie
shamita shetty - फोटो : file photo
यही नहीं वीडियो में और भी लोग उनके पास सेल्फी के लिए रिक्वेस्ट करने आते हैं लेकिन शमिता मुंह बनाकर चली जाती हैं।शमीता के इस वीडियो पर लोग उन्हें भला-बुरा कह रहे हैं। सोशल मीडिया पर कोई उन्हें घंमडी कह रहा है तो कोई उन्हें रूड बता रहा है। मोहब्बतें जैसी फिल्म से डेब्यू करने वाली शमिता का करियर बॉलीवुड में कुछ खास नहीं रहा है। 
विज्ञापन
Khatron Ke Khiladi contestant Shamita Shetty treating rude behavior with fan for asking selfie
shamita shetty - फोटो : instagram
मोहब्बतें के अलावा जहर भी उनकी सुपरहिट फिल्मों में से एक रही हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट इमरान हाशमी लीड रोल में थे। वहीं शमिता टीवी रियालिटी शो खतरों के खिलाड़ी के अलावा बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं। शमिता को आखिरी बार फिल्म 'द टेनंट' में देखा गया था। इस फिल्म को सुश्रुत जैन ने डायरेक्ट किया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed