फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Khatron Ke Khiladi 12: रूबीना के लिए शो में क्यों लगे 'चुम्मा चुम्मा' के नारे? लोगों ने मांगी मेढ़क बनने की दुआ

Sat, 11 Jun 2022 11:51 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 11 Jun 2022 11:51 AM IST
विज्ञापन
khatron ke khiladi season 12 Rubina Dilaik Kisses a Frog on Set Latest News in Hindi
रुबीना दिलैक - फोटो : सोशल मीडिया

स्टंट रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 12 का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोर रहा है। दरअसल इस वीडियो में टीवी अभिनेत्री रुबीना दिलैक एक मेढक को किस करते नजर आ रही हैं। रुबीना पहले तो इस मेंढक को किस करने की बात सुनकर बुरी तरह डर जाती हैं, लेकिन फिर शो के बाकी प्रतिभागियों के सहयोग करने पर वह धीरे-धीरे आगे बढ़ती हैं और किसी तरह मेढक को चूम लेती हैं।

khatron ke khiladi season 12 Rubina Dilaik Kisses a Frog on Set Latest News in Hindi
रुबीना दिलैक - फोटो : सोशल मीडिया

शो में हुई नारेबाजी
शो में रूबीना को मिले इस टास्क के बाद बाकी प्रतिभागी 'चुम्मा-चुम्मा' के नारे लगाते नजर आए। बता दें कि इससे पहले 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 11' में रुबीना दिलैक के पति अभिनव शुक्ला नजर आए थे, लेकिन तब रुबीना इस शो का हिस्सा नहीं बनी थीं। अब रुबीना दिलैक भी इस स्टंट रियलिटी शो से जुड़ी हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

khatron ke khiladi season 12 Rubina Dilaik Kisses a Frog on Set Latest News in Hindi
रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

रोहित शेट्टी की टांग खिंचाई
इस वायरल हो रहे वीडियो में शो के होस्ट रोहित शेट्टी पहले रुबीना दिलैक को टीज करते हुए कहते हैं कि उन्हें अभिनव शुक्ला को किस करना है। पहले तो रुबीना इस बात से काफी उत्सुक नजर आती हैं। लेकिन, फिर बाद में जब उनके सामने मेंढक लाया जाता है तो वह बुरी तरह घबरा जाती हैं। रुबीना को चिल्लाते देखकर कंटेस्टेंट और होस्ट रोहित अपनी हंसी नहीं रोक पाते।

विज्ञापन
विज्ञापन
khatron ke khiladi season 12 Rubina Dilaik Kisses a Frog on Set Latest News in Hindi
रुबीना दिलैक - फोटो : सोशल मीडिया

लोगों ने दी दिलचस्प प्रतिक्रिया
रुबीना के इस वायरल वीडियो पर यूजर्स ने मजेदार प्रतिक्रिया दी हैं। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, 'ओह माय गॉड, सीजन 11 में रुबीना का जिक्र था और अब सीजन 12 में अभिनव का जिक्र किया गया है।' एक यूजर ने कमेंट किया, 'हर कोई वीडियो देखकर बस यही दुआ कर रहा है कि काश मैं मेंढक ही होता।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed