फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sidhu Moose Wala: विवादस्पद गायक के तौर पर जाने जाते थे सिद्धू मूसेवाला, उनके इस बयान पर भड़क गए थे पंजाबी

Sat, 11 Jun 2022 10:14 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 11 Jun 2022 10:14 AM IST
विज्ञापन
Punjabi singer sidhu moosewala was known as a controversial singer know about his controversies related to songs
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : सोशल मीडिया

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की पंजाब में मानसा जिले के जवाहरके गांव में 29 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सिद्धू मूसेवाला ने कई सारे पंजाबी हिट गाने दिए हैं, लेकिन उन्हें सबसे विवादस्पद पंजाबी गायक के तौर पर जाना जाता था। उन पर पंजाब में गन कल्चर को बढ़ावा देने का भी आरोप है। वह अक्सर ही अपने गानों के चलते विवादों में घिरे रहते थे। उनके एक गाने ने तो पंजाबियों को भड़का दिया था और इसके चलते खूब विवाद हुआ था। 

Punjabi singer sidhu moosewala was known as a controversial singer know about his controversies related to songs
सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : फाइल

गाने में पंजाबियों को कहा था गद्दार
सिद्धू मूसेवाला ने मानसा से कांग्रेस की टिकट पर विधानसभा चुनाव हारने के बाद गाना स्केपगोट रिलीज किया था। उन्होंने इस गाने के जरिए वोटरों पर अपनी भड़ास निकालकर पूछा था कि गद्दार कौन है। उनके इस गाने ने सभी पंजाबियों को भड़का दिया था। उन्होंने कहा था कि मैंने पिछड़े हुए इलाके को ब्रांड बनाया और इन्होंने मुझे ही हरा दिया।

Punjabi singer sidhu moosewala was known as a controversial singer know about his controversies related to songs
सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : फाइल

आप ने की थी कांग्रेस से माफी की मांग
सिद्धू मूसेवाला के इस गाने का आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं ने खूब विरोध किया था। आप प्रवक्ता नील गर्ग ने पंजाबियों को गद्दार कहने पर कांग्रेस पार्टी से माफी मांगने के लिए कहा था। वहीं, आप के एक नेता ने कहा था कि मूसेवाला अहंकार में अपना दिमाग खो बैठे हैं। पंजाब ने अपने दिल से वोट किया है, ऐसे में उन्हें गद्दार कहना शर्मनाक है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed