{"_id":"62a3b69acee0bb5dc952e782","slug":"south-actor-akkineni-nagarjuna-and-amala-akkineni-marriage-anniversary-know-about-nagarjuna-akkineni-love-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nagarjuna-Amala Akkineni: शादीशुदा होते हुए अमाला मुखर्जी को दिल दे बैठे थे नागार्जुन, फिर ऐसे आगे बढ़ी लव स्टोरी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Nagarjuna-Amala Akkineni: शादीशुदा होते हुए अमाला मुखर्जी को दिल दे बैठे थे नागार्जुन, फिर ऐसे आगे बढ़ी लव स्टोरी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sat, 11 Jun 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
नागार्जुन-अमाला
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दक्षिण भारतीय अभिनेता नागार्जुन अक्किनेनी का हिंदी पट्टी दर्शकों के बीच भी क्रेज देखने को मिलता है। अभिनेता ने साउथ के साथ ही बॉलीवुड में भी अपने अभिनय से लोगों के दिलों में जगह बनाई है। इसके अलावा उनकी हिंदी में डब फिल्मों को भी खूब देखा जाता है। अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके दिग्गज अभिनेता काम के साथ ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब चर्चा में रहे। अभिनेता ने अमाला अक्किनेनी से साल 11 जून 1992 में अमाला मुखर्जी संग सात फेरे लिए थे, लेकिन इससे पहले भी उनकी शादी हो चुकी थी और इसी वजह से दोनों की लव लाइफ भी काफी विवादों में रही।
2 of 5
नागार्जुन-अमाला
- फोटो : insta
साउथ सुपरस्टार नागार्जुन की पहली शादी साल 1984 में लक्ष्मी दग्गुबाती के साथ हुई थी। शादी के दो साल बाद दोनों का एक बेटा हुआ। (जिन्हें आज लोग जाने-माने अभिनेता नागा चैतन्य के नाम से जानते हैं।) हालांकि इसके बावजूद दोनों ने साल 1990 में तलाक लेकर अपनी राहें जुदा कर लीं। इसके पीछे की वजह नागार्जुन की जिंदगी में अमाला मुखर्जी का आना ही बताया जाता है।
3 of 5
नागार्जुन-अमाला
- फोटो : insta
नागार्जुन और अमाला मुखर्जी की मुलाकात एक फिल्म के सिलसिले में सेट पर ही हुई थी। दोनों की जोड़ी पर्दे पर तो सुपरहिट रही ही, असल जिंदगी में भी दोनों एक दूसरे के करीब आने लगे। काफी समय तक साथ काम करने के पर नागार्जुन का अमाला मुखर्जी की तरफ झुकाव बढ़ने लगा और वह उनसे प्यार करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नागार्जुन-अमाला
- फोटो : social media
ऐसे हुई दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत
अमाला अक्किनेनी और अभिनेता नागार्जुन को आज पावर कपल के रूप में जाना जाता है। शूटिंग के लिए अमाला अपनी वैनिटी वैन में बैठी हुईं थीं, तभी नागार्जुन उन्हें सरप्राइज देने वहां पहुंचे , लेकिन अमाला उस दौरान रो रही थीं। जब अभिनेता ने इसकी वजह पूछी तो उन्होंने बताया, निर्देशक ने जो कपड़े पहनने को कहा है, वह उन्हें नहीं पहनना चाहती हैं। इसके बाद नागार्जुन ने डायरेक्टर से बात करके उनका आउटफिट बदलवा दिया और यहीं से अमाला मुखर्जी के दिल में भी नागार्जुन के लिए एक सॉफ्ट कॉर्नर बन गया और धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे की नजदीक आते गए।
विज्ञापन
5 of 5
अभिनेता नागार्जुन अपनी पत्नी और बेटे के साथ
- फोटो : insta
नागार्जुन पहले से शादीशुदा थे, ऐसे में उनकी पहली पत्नी के साथ उनके झगड़े बढ़ने लगे और आखिरकार दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया। इसके बाद नागार्जुन और अमाला ने करीब दो साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 1992 में शादी कर ली। नागार्जुन और अमाला के बेटे का नाम अखिल अक्किनेनी है और वह भी एक अभिनेता हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।