फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ख्य्याम का निधन और रानू मंडल को फिल्म में मौका सहित इन 5 खबरों ने हफ्ते भर बटोरी सुर्खियां

Sun, 25 Aug 2019 12:21 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 25 Aug 2019 12:21 PM IST
विज्ञापन
khayyam passed away to ranu mondal here bollywood top weekly news
top weekly news - फोटो : social media

भारतीय सिनेमा ने 19 अगस्त को अपना एक अनमोल सितारा खो दिया। मशहूर संगीतकार खय्याम का निधन हो गया। खय्याम के नाम से मशहूर संगीतकार मोहम्मद जहूर खय्याम हाशमी का मुंबई के सुजॉय अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 92 साल के थे और कुछ समय से फेफड़े के संक्रमण से पीड़ित थे। परिवार के सूत्रों ने बताया कि सांस लेने में तकलीफ के कारण उन्हें पिछले हफ्ते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खय्याम ने ‘कभी-कभी, 'हीर-रांझा' और ‘उमराव जान’ जैसी कई हिट फिल्मों में संगीत दिया।

khayyam passed away to ranu mondal here bollywood top weekly news
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार ने बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड के भी कई एक्टर्स को पीछे छोड़ दिया है । दरअसल, फोर्ब्स ने दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टॉप 10 एक्टर्स की लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में अक्षय का नाम चौथे स्थान पर है। अक्षय कुमार के अलावा किसी भी बॉलीवुड एक्टर का नाम शामिल नहीं है। फोर्ब्स के अनुसार, 1 जून 2018 से लेकर 1 जून 2019 के बीच अक्षय की अनुमानित कमाई 65 मिलियन डॉलर यानी 465 करोड़ है। फोर्ब्स की सूची में ड्वेन जॉनसन पहले, क्रिस हेम्सवर्थ दूसरे और रॉबर्ट डाउनी जूनियर तीसरे पायदान पर हैं। 

khayyam passed away to ranu mondal here bollywood top weekly news
Mika Singh - फोटो : Social Media

पाकिस्तान में पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के रिश्तेदार की पार्टी में गाना गाने की वजह से मीका सिंह पर बैन लगा दिया गया था। ऑल इंडिया सिने वर्कर एसोसिएशन (AICWA) और फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉई (FWICE) ने मिलकर मीका के खिलाफ यह फैसला लिया था। मीका ने पाकिस्तान में परफॉर्मेंस करने को लेकर माफी मांगी जिसके बाद उन पर से बैन हटा लिया गया। मीका ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 'मैं इसके लिए सबसे माफी मांगता हूं और आगे से ये गलती कभी नहीं होगी।' उन्होंने कहा कि अगर किसी को भी वीजा मिलेगा तो कोई भी जाएगा। आपको मिलेगा तो आप भी जाएंगे।

पढ़ें: मीका के समर्थन में आईं ये अभिनेत्री, बोलीं- 'मैं करूंगी पाकिस्तान में परफॉर्म, कोई रोक के दिखाए'

विज्ञापन
विज्ञापन
khayyam passed away to ranu mondal here bollywood top weekly news
Ranu Mondal and Himesh Reshammiya - फोटो : Social Media

लता मंगेशकर का गाना 'एक प्यार का नगमा है' गाकर रातोंरात स्टार बनने वालीं रानू मंडल के दिन अब बदल चुके हैं। मेकओवर के बाद अब उनके पास कई ऑफर्स की लाइन लग गई है। हिमेश रेशमिया ने अपनी नई फिल्म में रानू मंडल को गाने का मौका दिया है। उनकी नई फिल्म हैप्पी हार्डी एंड हीर आ रही है। इसी में रानू मंडल ने तेरी मेरी कहानी नाम का गाया है। 

विज्ञापन
khayyam passed away to ranu mondal here bollywood top weekly news
aamir kahn, lata mangeshkar - फोटो : social media

महाराष्ट्र के कई इलाकों में बाढ़ की वजह से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बाढ़ पीडितों की मदद के लिए बॉलीवुड की बड़ी हस्तियां आगे आई हैं। महाराष्ट्र बाढ़ पीड़ितों के लिए लता मंगेशकर और आमिर खान ने दान दिया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी कि मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए आमिर खान ने 25 लाख और लता मंगेशकर ने 11 लाख रुपये दान दिए हैं। मुख्यमंत्री ने दोनों हस्तियों को इसके लिए शुक्रिया कहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed