फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Khel Khel Mein Box Office Collection: पहले दिन ही 'खेल खेल में' हुई फेल, जानें फिल्म की पहले दिन की कमाई

Fri, 16 Aug 2024 10:49 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 16 Aug 2024 10:49 AM IST
विज्ञापन
Khel Khel Mein Box Office Collection Day 1 Akshay Kumar Taapsee Pannu Vaani Kapoor Mudassar Aziz
'खेल खेल में' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस साल स्वतंत्रता दिवस पर अक्षय कुमार की फिल्म खेल खेल में ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फिल्म के गाने युवा पीढ़ी को काफी पसंद आ रहे हैं। इस फिल्म से अक्षय कुमार ने कॉमेडी में वापसी की है। आइए जानते हैं कि पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कैसा प्रदर्शन रहा है।

Khel Khel Mein Box Office Collection Day 1 Akshay Kumar Taapsee Pannu Vaani Kapoor Mudassar Aziz
'खेल खेल में' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मुदस्सर अजीज को फिल्म पति पत्नी और वो के निर्देशन के लिए जाना जाता है। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। वहीं, अपनी नई फिल्म उन्होंने बड़ी स्टारकास्ट के साथ बनाई है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ फरदीन खान, एमी विर्क, तापसी पन्नू, वाणी कपूर, आदित्य सील और प्रज्ञा जायसवाल जैसे कलाकार नजर आए हैं। 

Khel Khel Mein Box Office Collection Day 1 Akshay Kumar Taapsee Pannu Vaani Kapoor Mudassar Aziz
'खेल खेल में' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

समीक्षकों की तारीफों के बावजूद पहले दिन फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन फीका रहा है। टिकट खिड़की पर गुरुवार को इस फिल्म ने पांच करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। उम्मीद जताई जा रही है कि लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया से आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई में उछाल नजर आ सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Khel Khel Mein Box Office Collection Day 1 Akshay Kumar Taapsee Pannu Vaani Kapoor Mudassar Aziz
"खेल खेल में' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस फिल्म का मुकबला राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 और जॉन अब्राहम, शरवरी वाघ की फिल्म वेदा से है। बॉक्स ऑफिस की जंग में स्त्री 2 काफी आगे है। पहले दिन की कमाई की बात करें तो अमर कौशिश के निर्देशन में बनी हॉरर कॉमेडी फिल्म ने पेड प्रीव्यू को मिलाकर गुरुवार को कुल 46 करोड़ से अधिक का कारोबार कर लिया है। 

विज्ञापन
Khel Khel Mein Box Office Collection Day 1 Akshay Kumar Taapsee Pannu Vaani Kapoor Mudassar Aziz
'खेल खेल में' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दिलचस्प बात यह है कि स्त्री 2 में अक्षय कुमार ने भी विशिष्ट भूमिका निभाई है। उनके किरदार को दर्शकों ने खूब सराहा है। वर्क फ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के बाद वह जल्द ही वेलकम टू द जंगल, हाउसफुल 5, हेरा फेरी 3 और स्काई फोर्स जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। 
Devoleena: देवोलीना के घर जल्द गूंजेगी किलकारी, पति शाहनवाज शेख के साथ पोस्ट साझा कर किया प्रेग्नेंसी का एलान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed