{"_id":"5ae839244f1c1b5f098b76df","slug":"khesari-lal-yadav-and-priyanka-singh-new-bhojpuri-song-dhukur-dhukur-has-been-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भोजपुरी स्टार ने प्रियंका के साथ किया 'धुकुर धुकुर', यूट्यूब पर भी देख चुके हैं लाखों लोग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भोजपुरी स्टार ने प्रियंका के साथ किया 'धुकुर धुकुर', यूट्यूब पर भी देख चुके हैं लाखों लोग
Tue, 01 May 2018 03:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 01 May 2018 03:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भोजपुरी फिल्मों में अपने गानों से जलवा बिखेरने के लिए मशहूर सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव का नया गाना यूट्यूब पर काफी धमाल मचा रहा है। उनका यह वीडियो सॉन्ग नहीं बल्कि ऑडियो और इमेज सॉन्ग है। खेसारी लाल यादव के इस गानों को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
2 of 4
खेसारी लाल यादव के इस नए गाने का नाम 'धुकुर धुकुर' है। खबरों की मानें को यह गाना खेसारी लाल यादव और भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी की अपकमिंग फिल्म 'दुलहिन गंगा पार के' का है। 'धुकुर धुकुर' गाने को इस फिल्म में खेसारी लाल के साथ प्रियंका सिंह गाते हुए नजर आएंगे। फिलहाल फिल्म के इस गाने का ऑडियो और इमेज सॉन्ग रिलीज किया गया है।
3 of 4
'धुकुर धुकुर' गाने को आजाद सिंह ने लिखा है। इसको यूट्यूब पर 24 घंटे के भीतर 5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। पता हो कि हाल ही में रिलीज हुआ खेसारी लाल यादव और भोजपुरी एक्ट्रेस चांदनी सिंह का नया गाना 'मिलते मरद हमके भूल गईलू' इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है । यूट्यूब पर इसे देखने वालों की संख्या 6 करोड़ पहुंच गई है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
बात करें खेसारी लाल यादव की फिल्म 'दुलहिन गंगा पार के' तो, इस फिल्म मेें 'खेसारी लाल यादव के अलावा काजल राघवानी, आम्रपाली दुबे और मनोज टाइगर जैसे मशहूर कलाकार भी हैं। 'दुलहिन गंगा पार के' फिल्म को ब्रांड विला प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनाया जा रहा है। फिल्म के डायरेक्टर असलम शेख और प्रोड्यूसर डॉक्टर अरविंद आनंद हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।