{"_id":"5bdbee62bdec22696d78183f","slug":"khesari-lal-yadav-and-priyanka-singh-song-aahoo-eh-oriya-has-been-out-from-bhojpuri-film-naagdev","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका सिंह ने खेसारीलाल यादव की उड़ाई नींद,सोने से पहले का वीडियो वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका सिंह ने खेसारीलाल यादव की उड़ाई नींद,सोने से पहले का वीडियो वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 02 Nov 2018 02:15 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Singh
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोजपुरी फिल्मों में अपनी एक्टिंग और गानों से हमेशा चर्चा में रहने वाले सुपरस्टार खेसारीलाल यादव इन दिनों अपनी कई फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'बलम जी लव यू' सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म में खेसारीलाल यादव की एक्टिंग ने दर्शकों के दिलों को जीत लिया। इस बीच उनकी एक और फिल्म की काफी चर्चा हो रही हैं।
Khesari Lal Yadav
- फोटो : social media
खेसारीलाल यादव की इस नई फिल्म का नाम 'नागदेव' है। बीते दिनों रिलीज हुआ इस फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को इतना पसंद आया है कि यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यूट्यूब पर अच्छे व्यूज मिलने के बाद फिल्म 'नागदेव' का एक गाना भी सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। 'नागदेव' के इस गाने का नाम 'आहो एह ओरिया' है। इस गाने में खेसारीलाल यादव के साथ भोजपुरी फिल्मों की खूबसूरत अदाकारा प्रियंका सिंह नजर आ रही हैं।
Khesari Lal Yadav
- फोटो : social media
आहो एह ओरिया गाने में प्रियंका सिंह सुपरस्टार खेसारीलाल यादव के साथ बेहद हॉट अंदाज में दिखाई दे रही हैं। गाने में खेसारीलाल यादव और प्रियंका सिंह का जबरदस्त डांस भी हैं जो दर्शकों के दिलों को जीत लेगा। कुछ घंटों के अंदर 'आहो एह ओरिया' गाने को यूट्यूब 7 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। भोजपुरी दर्शक गाने को काफी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Khesari Lal Yadav
- फोटो : social media
इस गाने के अलावा बीते दिनों फिल्म 'बलम जी लव यू' का एक गाना भी सोशल मीडिया पर दर्शकों ने काफी पसंद किया है। इस गाने का नाम 'धोखा देती है' था। 'बलम जी लव यू' इस गाने में खेसारीलाल यादव के साथ काजल राघवानी नजर आईं थी। 'धोखा देती है' गाने में खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी का बेहद अलग अंदाज देखने को मिला था।
विज्ञापन
Khesari Lal Yadav
- फोटो : file photo
बात करें खेसारीलाल यादव की आने वाली फिल्म 'नागदेव' की तो इस फिल्म में उनके साथ काजल राघवानी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में खेसारीलाल यादव इच्छाधारी नाग की भूमिका में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में वीएफएक्स पर भी काफी काम किया गया है। दर्शक यूट्यूब पर 'नागदेव' के ट्रेलर को काफी पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन देव पांडेय कर रहे हैं। बता दें की अभी तक इस फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है।