सब्सक्राइब करें

भोजपुरी: खेसारी लाल यादव के गाने 'कजरा' ने इंटरनेट में मचाया तहलका, फैंस कर रहे हैं जमकर तारीफ

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 29 Mar 2022 12:59 PM IST
विज्ञापन
Khesari lal yadav and shilpi raj song kajra trending on sacial media fans react
khesari lal - फोटो : सोशल मीडिया

खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार हैं। उनके गाने सोशल मीडिया पर अक्सर छाए रहते हैं। तो वहीं, उनकी फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। खास बात ये है कि अब खेसारी लाल यादव हर खास मौके पर अपना एक नया गाना लेकर आते हैं, जिससे वह हर त्योहार या फिर दिन को फैंस के लिए खास बना देते हैं। इन सबके बीच अब सोशल मीडिया पर खेसारी लाल यादव का एक गाना ट्रेडिंग में बना हुआ है, जिस वजह से खेसारी लाल के फैंस काफी ज्यादा खुश हैं।     

Trending Videos
Khesari lal yadav and shilpi raj song kajra trending on sacial media fans react
खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, सोशल मीडिया पर खेसारी लाल और शिल्पी राज का गाना 'कजरा' काफी वायरल हो रहा है। इस गाने के रील्स बनाकर भी फैंस इंस्टाग्राम पर शेयर कर रहे हैं। खेसारी के एक फैन पेज द्वारा एक रील शेयर किया गया है। रील में इस गाने का ऑडियो लगा है, जिसके साथ खेसारी लाल की फोटो लगी हुई है। ये रील वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Khesari_Lal_Lovers (@khesari_official_fans_club)

विज्ञापन
विज्ञापन
Khesari lal yadav and shilpi raj song kajra trending on sacial media fans react
खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

इस वीडियो पर खेसारी लाल और शिल्पी राज के फैंस भी लगातार कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर ने इस वीडियो पर हार्ट इमोजी शेयर की हैं। तो वहीं, कुछ यूजर्स ने 'फायर' का इमोटिकॉन लगाया है। इसके अलावा एक यूजर ने लिखा, 'बधाई हो भईया।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'सुपर से ऊपर सॉन्ग।' इसी तरह यूजर्स ने और भी कई कमेंट किए हैं। 

Khesari lal yadav and shilpi raj song kajra trending on sacial media fans react
खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी सिनेमा में एक से एक हिट फिल्में दी हैं। इस लिस्ट में 'मेहंदी लगाकर रखना', 'लिट्टी चोखा', 'नागिन', 'संघर्ष', 'कुली नंबर 1', 'मुकद्दर', 'भाग खेसारी भाग', 'डमरू', 'दबंग सरकार' जैसी फिल्में शामिल हैं। वहीं, शिल्पी राज भी भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर सिंगर हैं। उन्होंने सिंगिंग की दुनिया में 'भुकुर भुकुर' गाने से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कई भोजपुरी गानों में अपनी आवाज दी। उन्होंने 'जहर खा के मर जाइब हो’, ‘लइका पहिलका हा’, ‘नीली नीली अखियां’, ‘दू हाजरा लेके आजा स्टेज पा' समेत कई हिट गाने गाए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed