फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Khesari Lal Yadav: भोजपुरी फिल्मों में पैसा लगाने वाले ध्यान दें, खेसारी की फिल्मों के जरिये समझिए पूरा गणित

Thu, 11 Jan 2024 09:18 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 11 Jan 2024 09:18 AM IST
सार

खेसारी लाल यादव की बीते तीन साल की फिल्मों पर नजर डालें तो उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म का दावा 'संघर्ष 2' को लेकर रहा है, लेकिन भोजपुरी में हिट का असल मतलब क्या होता है, आइए समझने की कोशिश करते हैं-

विज्ञापन
Khesari Lal Yadav Film List Those who invest money in Bhojpuri movie understand mathematics through his career
खेसारी लाल यादव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भोजपुरी अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव के फिल्मोग्राफी पर अगर नजर डालें तो भोजपुरी में उनकी जितनी भी फिल्में बनी हैं, वे अधिकतर हिंदी फिल्मों के शीर्षक पर ही होती हैं। पहली फिल्म 'साजन चले ससुराल' से लेकर इस साल रिलीज होने जा रही फिल्म फिल्म 'रंग दे बसंती' तक उनके निर्देशक नया नाम तक सोचने में आलस ही करते रहे हैं। खेसारी लाल यादव की बीते तीन साल की फिल्मों पर नजर डालें तो उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म का दावा 'संघर्ष 2' को लेकर रहा है, लेकिन भोजपुरी में हिट का असल मतलब क्या होता है, आइए समझने की कोशिश करते हैं...

Khesari Lal Yadav Film List Those who invest money in Bhojpuri movie understand mathematics through his career
खेसारी लाल यादव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव की बीते तीन वर्षों  की रिलीज फिल्मों पर नजर डालें तो साल 2021 में  'चोरी चोरी चुपके चुपके', 'बाप जी', 'लिट्टी चोखा' और 'प्यार किया तो निभाना' रिलीज हुईं। अगले साल यानी 2022 में 'आशिकी', 'शादी हो तो ऐसी', 'दुल्हनिया लंदन से लाएंगे', 'राउडी इंस्पेक्टर', 'डोली सजा के रखना', 'बोल राधा बोल' और 'राजा की आएगी बारात' में वह नजर आए। और, बीते साल 2023 में खेसारी लाल यादव की 'फरिश्ता', 'लाडला 2', 'संघर्ष 2', 'तेरे नैना मेरे नैना' जैसी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुईं।

Khesari Lal Yadav Film List Those who invest money in Bhojpuri movie understand mathematics through his career
खेसारी लाल यादव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भोजपुरी फिल्में का सिनेमाघरों तक पहुंच पाना अपने आप मे चुनौती है। सिर्फ बड़े स्टार की फिल्में ही थियेटर तक पहुंचती हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इनका कलेक्शन क्या हो रहा है? फिल्म निर्माताओं तक को पता नहीं होता। खेसारी लाल यादव को लेकर 'लिट्टी चोखा' और 'आशिकी' जैसी फिल्मों  फिल्मों का निर्माण कर चुके निर्माता प्रदीप के शर्मा कहते हैं, 'भोजपुरी फिल्मों के कलेक्शन के बारे में लोग कुछ भी बातें करें, लेकिन सच्चाई यही है कि सिनेमाघरों से भोजपुरी फिल्मों की कमाई नहीं होती है। जो भी कमाई होती है वह सैटेलाइट चैनल से ही होती है।'  

KWK 8: अपनी और ऋषि कपूर की शादी से रणबीर-आलिया को क्या सलाह देना चाहती हैं नीतू? करण के शो में किया खुलासा
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Khesari Lal Yadav Film List Those who invest money in Bhojpuri movie understand mathematics through his career
खेसारी लाल यादव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बीते साल खेसारी लाल यादव की फिल्म 'संघर्ष 2' को सबसे बड़ी हिट फिल्म माना जाता है। इस फिल्म को निर्माता ने खुद ही थियेटर में रिलीज किया और इस फिल्म का बिजेनस सिनेमाघरों में सिर्फ 20 लाख रुपये के आसपास ही रहा। किसी फिल्म को हिट कहने का फॉर्मूला यही है कि वह अपनी लागत का कम से कम दो गुना कारोबार सिनेमाघरों में करे। इस लिहाज से देखा जाए तो यह फिल्म फ्लॉप ही रही। इस बारे में चर्चा चलने पर निर्देशक प्रमोद शास्त्री कहते हैं, 'अब तो सेटेलाइट चैनल भी बड़े सितारों की फिल्मों में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं क्योंकि चैनल पर इनकी फिल्मों की लोकप्रियता घटी है। चैनल पर सिर्फ साफ सुधरी पारिवारिक फिल्में ही पसंद की जाती है। इस समय बड़े सितारे 50 से 65 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। सिर्फ गिने चुने निर्माता ही हैं, जो बड़े सितारों को लेकर फिल्में बनाते हैं। इन दिनों भोजपुरी में औसत बजट 35 लाख रुपये हैं, इस बजट में बनी फिल्मों की ही रिकवरी हो पा रही है।'      

Wednesday Box Office: 400 करोड़ से एक कदम की दूरी पर सलार, जानें किंग खान की डंकी का हाल?

विज्ञापन
Khesari Lal Yadav Film List Those who invest money in Bhojpuri movie understand mathematics through his career
भोजपुरी फिल्म रिश्ते-खेसारी लाल यादव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अब इस साल अभिनेता खेसारी लाल यादव की 'रंग दे बसंती', 'प्रेम की  पुजारन', 'प्यार के बंधन', 'गॉड फादर', 'अपराधी', और 'वास्तव' जैसी फिल्में रिलीज की कतार में हैं। यह फिल्में कब और कहां रिलीज होगी, इसके बारे में इनके निर्माताओं को भी कुछ अंदाजा नहीं है। खेसारी लाल यादव की फिल्मों के न सिर्फ शीर्षक हिंदी फिल्मों पर होते हैं, बल्कि फिल्म की कहानियां भी हिंदी फिल्मों से ही मिलती जुलती है। खेसारी व ने हाल ही में भोजपुरी फिल्म 'नास्तिक' की शूटिंग पूरी की है और इस समय फिल्म 'रिश्ते' की शूटिंग कर रहे हैं।

Merry Christmas: 'मेरी क्रिसमस' की स्क्रीनिंग पर इन सितारों ने लगाए चार-चांद, विक्की-कटरीना ने लूटी लाइमलाइट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed