{"_id":"5d582b348ebc3e89a268c614","slug":"khesari-lal-yadav-supported-and-glad-that-article-370-was-revoked","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनुच्छेद 370 हटाने पर खेसारी लाल यादव ने दी प्रतिक्रिया, मोदी सरकार का जताया आभार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अनुच्छेद 370 हटाने पर खेसारी लाल यादव ने दी प्रतिक्रिया, मोदी सरकार का जताया आभार
Sat, 17 Aug 2019 10:00 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sat, 17 Aug 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
Khesari Lal Yadav
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोजपुरी फिल्मों में अपने गानों और अभिनय से लाखों दिलों को जीतने वाले अभिनेता खेसारी लाल यादव ने भारत सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाये जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सरकार के इस फैसले का समर्थन किया है, साथ ही इसके लिए मोदी सरकार का आभार व्यक्त किया है।
khesari lal yadav
- फोटो : instagram
अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार खेसारी लाल यादव हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म 'दुनिया' के मुहूर्त में पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से ढेर सारी बातें कीं। जम्मू-कश्मीर और अनुच्छेद 370 पर बात करते हुए उन्होंने भारत सरकार के फैसले को सही बताया और फैसले का समर्थन भी किया है।
पढ़ें: दर्शकों के सामने खेसारी लाल यादव ने कहा- लव यू, सपना चौधरी ने ऐसे किया रिएक्ट
पढ़ें: दर्शकों के सामने खेसारी लाल यादव ने कहा- लव यू, सपना चौधरी ने ऐसे किया रिएक्ट
khesari lal yadav
- फोटो : file photo
खेसारी लाल यादव के इस बयान की भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी चर्चा हो रही है। फिल्मों के अलावा खेसारी लाल यादव दरियादिली के लिए भी जाने जाते हैं। बीते महीने बिहार में बाढ़ से कई जिलों में हालात बिगड़ गए थे। बारिश की वजह से कोसी और गंडक नदी उफान पर आ गई थी जिससे बाढ़ के हालत पैदा हो गए थे। इसके बाद बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए खेसारी सामने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Khesari Lal Yadav
- फोटो : file photo
इस बात की जानकारी खुद सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर दी थी। खेसारी लाल यादव की पोस्ट के अनुसार उन्होंने 27 जुलाई 2019 को बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री वितरित की थी। इस पोस्टर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था- 'इंसानियत के नाते।'
पढ़ें: काजल राघवानी के इन 5 भोजपुरी गानों ने मचाया गदर, 'छलकता हमरो जवनिया' ने तो तोड़ डाले सारे रिकॉर्ड
पढ़ें: काजल राघवानी के इन 5 भोजपुरी गानों ने मचाया गदर, 'छलकता हमरो जवनिया' ने तो तोड़ डाले सारे रिकॉर्ड
विज्ञापन
khesari lal yadav
- फोटो : file photo
इतना ही नहीं इससे पहले खेसारी लाल यादव ने चमकी बुखार पीड़ित बच्चों से मिलकर उन्होंने अपनी तरफ से हर संभव मदद करने का एलान किया था। बात करें उनकी फिल्म 'दुनिया' की तो इस फिल्म का निर्देशन मंजूर अली कुरैशी कर रहे हैं जबकि निर्माता एनके मित्तल और मदीना बानो हैं।