सब्सक्राइब करें

Khuda Haafiz 2: फिल्म का प्रचार के लिए हैदराबाद पहुंचे विद्युत, एक्टर की झलक पाने के लिए सड़कों पर लगा जाम

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 25 Jun 2022 08:28 PM IST
विज्ञापन
Khuda Haafiz Chapter 2 actor Vidyut jamwal reached hyderabad to promote his Upcoming film
खुदा हाफिज चैप्टर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विद्युत जामवाल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'खुदा हाफिज चैप्टर 2' को लेकर काफी चर्चा में हैं। एक्टर अपनी फिल्म को हिट बनाने के लिए इसका लगातार प्रचार कर रहे हैं। इसी कड़ी में विद्युत हैदराबाद पहुंचे जहां फैंस ने उन पर प्यार बरसाया। एक्टर का हैदराबाद के हवाई अड्डे पर फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। यहां विद्युत की एक झलक पाने के लिए सड़क पर लोगों का ऐसा जमावड़ा लगा कि भयंकर जाम की स्थिति बन गई।

Trending Videos
Khuda Haafiz Chapter 2 actor Vidyut jamwal reached hyderabad to promote his Upcoming film
खुदा हाफिज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
लोगों ने जमकर सराहा

फिल्म का प्रमोशन करने हैदराबाद पहुंचे विद्युत ने हक हुसैन के गाने पर प्रस्तुति दी। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत भी की। इस दौरान उन्होंने अपने जवाब से लोगों का ऐसा दिल जीता कि वहां मौजूद लोग खड़े होकर उनके लिए तालियां बजाने लगे। बातचीत के दौरान उन्होंने फिल्म का डायलॉग भी बोला जिसे लोगों ने खूब सराहा।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vidyut Jammwal (@mevidyutjammwal)

विज्ञापन
विज्ञापन
Khuda Haafiz Chapter 2 actor Vidyut jamwal reached hyderabad to promote his Upcoming film
खुदा हाफिज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
क्या है फिल्म की कहानी?

विद्युत की यह नई फिल्म एक्शन के साथ इमोशन से भी भरपूर होने वाली है। फिल्म को लेकर उन्होंने कहा, 'इस फिल्म में मेरी बेटी के साथ कुछ होता है और कोई भी हमें हमारे माता-पिता से ज्यादा प्यार नहीं करता है। मासूमियत के कातिलों का आज होगा खात्मा, हम बेटियों की ढाल है सीता हो या फातिमा।'

Khuda Haafiz Chapter 2 actor Vidyut jamwal reached hyderabad to promote his Upcoming film
विद्युत जामवाल - फोटो : सोशल मीडिया
8 जुलाई को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इस फिल्म का निर्देशन फारुक कबीर कर रहे हैं। इससे पहले वह 'खुदा हाफिज' भी बना चुके हैं। कोरोना महामारी की वजह से यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज की गई थी। फिल्म में विद्युत के अलावा शिवलिका ओबेरॉय भी नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 8 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। विद्युत जामवाल के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह अब तक कई एक्शन फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इस फिल्म के बाद वह जल्द ही 'शेर सिंह राणा' में नजर आने वाले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed