शिवालिका ओबेरॉय और विद्युत जामवाल अभिनीत फिल्म 'खुदा हाफिज चैप्टर 2-अग्नि परीक्षा' का ट्रेलर आउट हो गया है। इसमें विद्युत जामवाल और शिवालिका का अलग अंदाज नजर आया है। ट्रेलर में दोनों एक बच्ची को गोद लेते हैं, जिसका अपहरण कर लिया जाता है। बता दें कि 'खुदा हाफिज चैप्टर 2-अग्नि परीक्षा' विद्युत जामवाल की 2020 की फिल्म 'खुदा हाफिज' का सीक्वल है, जो डिज्नी + हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी।
Khuda Haafiz Chapter II: 'खुदा हाफिज चैप्टर 2' का ट्रेलर आउट, इस दिन रिलीज होगी विद्युत जामवाल की फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या है ट्रेलर में?
ट्रेलर की शुरुआत इस डायलॉग के साथ होती है, 'जब किसी आदमी को इतना मजबूर कर दिया जाए न कि उसे अंजाम की परवाह न रहे, ऐसे ही लोग आगे चलकर बाहुबली बनते हैं।' इसके बाद समीर (विद्युत जामवाल) डॉक्टर से बातचीत करते हुए नजर आते हैं। वह पूछते हैं, डॉक्टर साहब आपको लगता है कि अगर नरगिस (शिवालिका ओबेरॉय) और मैं एक बच्चे के लिए ट्राई करें तो सबकुछ ठीक हो जाएगा? इसके बाद वह एक बच्ची को गोद लेने की बात करते हैं, जिसका नाम नंदिनी हैं। ट्रेलर में तीन लोगों के हंसते-खेलते परिवार को दिखाया गया है। इसके बाद अचानक नंदिनी का अपहरण हो जाता है। स्कूल के आगे से उसे उठा लिया जाता है। उसके साथ एक और बच्ची को अगवा किया जाता है और उन्हें मारने की तैयारी की जाती है। बेटी की तलाश में निकले विद्युत जामवाल ट्रेलर के आखिर में एक डायलॉग बोलते नजर आते हैं, 'जुर्म सहना और जुर्म करना दोनों ही गुनाह हैं। मुझे मेरी बेटी चाहिए बस।'
एक्शन और रोमांच से भरपूर
'खुदा हाफिज' की ओटीटी पर शानदार सफलता के बाद अब दर्शकों के बीच इसका दूसरा चैप्टर आ रहा है। पैनोरमा स्टूडियो द्वारा निर्मित इस एक्शन ड्रामा में समीर और नरगिस की प्रेम कहानी को पर्दे पर दर्शाया गया है। इन किरादरों को शिवालिका और विद्युत जामवाल ने निभाया है। फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह समाज और परिस्थितियों का सामना करते हैं। फिल्म के ट्रेलर की बात करें तो इस पर दर्शकों की शानदार प्रतिक्रिया आ रही है।
शिवालिका ने इंस्टाग्राम पर दी थी जानकारी
अभिनेत्री शिवालिका ओबेरॉय ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ट्रेलर आउट होने की जानकारी दी थी। उन्होंने पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'इंतजार खत्म हुआ। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन फारुक कबीर ने किया है। पहले यह फिल्म 17 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, मगर बाद में मेकर्स ने इसमें बदलाव कर दिया।