{"_id":"6315d9b34240e326f70944b8","slug":"khuda-hafiz-chapter-2-agni-pariksha-fame-vidyut-jammwal-talks-about-baby-planning-says-i-can-adopt","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vidyut Jammwal: क्या बिन शादी पिता बनेंगे विद्युत जामवाल? बेबी प्लानिंग के सवाल पर एक्टर ने दिया संकेत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Vidyut Jammwal: क्या बिन शादी पिता बनेंगे विद्युत जामवाल? बेबी प्लानिंग के सवाल पर एक्टर ने दिया संकेत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Mon, 05 Sep 2022 04:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
विद्युत जामवाल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्शन हीरो विद्युत जामवाल के चाहने वालों की कमी नहीं है। वह आखिरी बार जुलाई में रिलीज हुई फिल्म 'खुदा हाफिज चैप्टर 2 अग्नि परीक्षा' में नजर आए थे। एक्टिंग के अलावा विद्युत जामवाल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। बता दें कि वह फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी के साथ इंगेज्ड हैं। फिलहाल उनकी शादी को लेकर क्या योजना है इस पर तो उन्होंने कोई बातचीत नहीं की, लेकिन पिता बनने को लेकर उनकी क्या तैयारी है, इस बारे में उन्होंने अपनी प्लानिंग बता दी है।
2 of 4
विद्युत जामवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में एक बातचीत के दौरान विद्युत जामवाल ने बेबी प्लानिंग को लेकर कहा कि वह बच्चा गोद ले सकते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि वह बच्चा अडॉप्ट करने के अलावा सरोगेसी और आईवीएफ जैसे विकल्पों का सहारा लेने के लिए भी तैयार हैं। विद्युत जामवाल ने कहा, 'मैं बच्चा गोद भी ले सकता हूं, आईवीएफ की मदद भी ले सकता हूं और सरोगेसी की भी। मैं हर विकल्प के लिए तैयार हूं।' एक्टर ने आगे कहा, 'अगर किसी को बच्चे की हसरत है, तो उसे यह मिलना चाहिए। किसी की जिंदगी में बच्चों का होना अनोखा प्लान है। अगर बच्चे को आपके जीवन में आना होगा तो वह आएगा।'
3 of 4
विद्युत जामवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि विद्युत जामवाल ने बीते साल सितंबर में नंदिता महतानी के साथ अपनी इंगेजमेंट की घोषणा की थी। इससे पहले दोनों चुपके-चुपके एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। किसी को इनकी डेटिंग की तब तक कोई खबर नहीं थी, जब तक इन्होंने खुद इस बारे में जानकारी साझा नहीं की थी। रिपोर्ट्स की मानें तो गपशप गलियों में इस बात के भी चर्चे हैं कि दोनों शादी कर चुके हैं। हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
विद्युत जामवाल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आपको बता दें कि विद्युत जामवाला की 'खुदा हाफिज चैप्टर 2 अग्नि परीक्षा' वर्ष 2020 में आई फिल्म 'खुदा हाफिज' का ही सीक्वल है। इसमें विद्युत समीर चौधरी के रोल में नजर आए। वहीं शिवालिका चौधरी ने उनकी पत्नी नरगिस ओबेरॉय का रोल प्ले किया। रिद्धि शर्मा विद्युत की बेटी नंदिनी के रोल में नजर आईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।