इंडस्ट्री के एकलौते सुपरहीरो ऋतिक रोशन इन दिनों निर्देशक की तलाश में दरबदर भटक रहे हैं। सुनकर अचंभा हुआ लेकिन यही सच है। जी हां, 'विक्रम वेधा' को लेकर चर्चाओं में बने हुए ऋतिक रोशन इस समय अपनी सुपरहिट सुपरहीरो फ्रेंचाइजी 'कृष 4' को लेकर भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। साल 2003 में आई फिल्म 'कोई मिल गया' से शुरू हुआ 'कृष' का सफर अब धीरे-धीरे और भी ज्यादा खूबसूरत और रोमांचक होता जा रहा है। ऋतिक रोशन और राकेश रोशन की जोड़ी ने फिल्म के सभी पार्ट्स के साथ दर्शकों को खूब एंटरटेन किया और पिछले दिनों इस फिल्म के चौथे पार्ट का एलान हुआ था। जिसे सुन सभी फैंस बहुत उत्साहित हैं और बेसब्री से इंतजार भी कर रहे है। लेकिन अब फिल्म को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है, जिसके अनुसार ऋतिक रोशन और उनके पिता राकेश रोशन की सुपरहिट जोड़ी टूटती नजर आ रही है।
Krrish 4: 'कृष 4' के लिए दरबदर निर्देशक की तलाश कर रहे ऋतिक रोशन, क्या टूट गई बाप-बेटे की जोड़ी!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'कृष-4' में नहीं दिखेगा राकेश का निर्देशन!
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,'कृष 4' में ऋतिक रोशन अपने सुपरहीरो किरदार में वापसी कर रहे हैं, लेकिन इस बार निर्देशन की कुर्सी पर राकेश रोशन नहीं बैठेंगे। एक मीडिया संस्थान ने एक रिपोर्ट में अपने सूत्रों के हवाले से बताया है कि, 'फिल्म कृष-4 के लिए ऋतिक रोशन इन दिनों किसी दूसरे निर्देशक की तलाश में जुटे हुए हैं।' अगर हम इस रिपोर्ट पर विश्वास करें तो हो सकता है 'कृष 4' के निर्देशन की कमान राकेश रोशन के हाथ में न हो।
क्या है इसकी वजह?
मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि, 'पिछले पांच से छह वर्षों में पब्लिक का टेस्ट और उनकी चॉइस काफी बदल गई है, खास तौर पर लॉकडाउन के बाद पब्लिक की प्राथमिकता में बहुत ज्यादा बदलाव आया है। ऐसे में इस सुपरहिट फ्रेंचाइजी के चौथे पार्ट के लिए बिल्कुल नए नजरिए की जरूरत है, जो सीधे पब्लिक के दिलों को छूने में कामयाब हो पाए। इसी वजह से फिल्म के लीड अभिनेता और राकेश रोशन के बेटे ऋतिक को लगता है कि विजन बदलने की बहुत जरूरत है।
'कृष-4' में दिखेगा 'कोई मिल गया' का 'जादू'
ऋतिक रोशन को लगता है कि अब फिल्म के लिए राकेश रोशन का विजन इसमें काम नहीं करेगा। गौरतलब है कि 'कृष-3' साल 2013 में रिलीज हुई थी, जिसे काफी समय हो चुका है। इस फ्रेंचाइजी की अभी तक की आई सभी फिल्मों को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। लेकिन दावा किया जा रहा है कि 'कृष-4' को और ग्रैंड लेवल पर बनाने की तैयारी हो रही है और इसकी कहानी काफी हैरान करने वाली होगी। रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि मेकर्स 'कृष-4' में एक बार फिर से 'कोई मिल गया' के जादू की वापसी करवा सकते हैं।