फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raju Srivastava: पत्नी शिखा का हाथ पकड़ राजू ने की बात करने की कोशिश, कॉमेडियन के सलाहकार ने दिया बड़ा अपडेट

Mon, 05 Sep 2022 04:32 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Mon, 05 Sep 2022 04:32 PM IST
विज्ञापन
Raju Srivastava Health Update Wife Shikha Srivastava chief advisor Ajit Saxena Daughter Antara Aiims Doctor
राजू श्रीवास्तव-शिखा श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया

खुशखबरी! कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की सेहत में धीरे-धीरे सुधार आ रहा है। फैंस की दुआएं रंग ला रही हैं। जी हां, मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान कॉमेडियन के मुख्य सलाहकार अजीत सक्सेना ने बड़ा अपडेट दिया है। अजीत ने बताया कि राजू श्रीवास्तव ने अपनी पत्नी शिखा श्रीवास्तव से बात करने की कोशिश की है। 

Raju Srivastava Health Update Wife Shikha Srivastava chief advisor Ajit Saxena Daughter Antara Aiims Doctor
राजू श्रीवास्तव-शिखा श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया

पत्नी से कहा...
राजू श्रीवास्तव की सेहत के बारे में जानकारी देते हुए अजीत सक्सेना ने मीडिया हाउस को बताया कि राजू भैया की हालत अब पहले से बेहतर है। उनके हाथ पैर हिलने लगे हैं। इतना ही नहीं, राजू भैया ने आंख खोलकर अपनी पत्नी शिखा श्रीवास्तव को देखा। उन्होंने भाभी (राजू की पत्नी) का हाथ छुआ। और उन्हें दिलासा देते हुए यह कहने की कोशिश की कि वह जल्द ठीक हो जाएंगे।

Raju Srivastava Health Update Wife Shikha Srivastava chief advisor Ajit Saxena Daughter Antara Aiims Doctor
राजू श्रीवास्तव - फोटो : ANI

तेजी से हो रहा सुधार
अजीत सक्सेना ने आगे बताया कि पूर्व सांसद विनय कटियार ने भी उनसे राजू की सेहत से जुड़ी पूरी जानकारी ली है। उन्होंने बताया कि राजू की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है। अब लगता है कि राजू भैया जल्द ठीक होकर हमारे बीच फिर से हंसते-खिलखिलाते नजर आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Raju Srivastava Health Update Wife Shikha Srivastava chief advisor Ajit Saxena Daughter Antara Aiims Doctor
अंतरा श्रीवास्तव-राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया

बेटी के बोल सुन राजू के शरीर में हुई हरकत
बता दें कि आज सुबह आई मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि बुखार के उतरने के बाद डॉक्टर्स ने बच्चों को राजू से मिलने की अनुमति दे दी है। परमीशन मिलते ही बेटी अंतरा, आईसीयू में राजू से मिलने पहुंची। उन्होंने पिता को देखते हुए कहा, पापा आंखें खोलो, कब तक यहां लेटे रहोगे। बेटी के यह बोल सुन, राजू की आंखों में हरकत हुई। हालांकि, डॉक्टर्स ने इस बात को मानने से इनकार कर दिया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed