फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kiara Advani: कियारा ने कार्तिक के साथ पूरी की 'सत्यप्रेम की कथा' की शूटिंग, तस्वीरें साझा कर लिखा भावुक नोट

Sat, 29 Apr 2023 10:29 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 29 Apr 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
Kiara advani announces Satyaprem Ki Katha wrap with Kartik Aaryan share first glimpse of her character in film
सत्यप्रेम की कथा - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी काफी समय से फिल्म 'सत्य प्रेम की कथा' की शूटिंग में व्यस्त थीं। फैंस भी अभिनेत्री की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अभिनेत्री ने फिल्म को लेकर नया अपडेट दिया है। उन्होंने बताया है कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस बात की जानकारी अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए दी है।

Kiara advani announces Satyaprem Ki Katha wrap with Kartik Aaryan share first glimpse of her character in film
सत्यप्रेम की कथा - फोटो : Instagram

फिल्म में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी साथ नजर आएंगे। अब इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस साल जून में यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी। कियारा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर 'सत्यप्रेम की कथा' के सेट से कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वह अपने को-स्टार कार्तिक आर्यन और फिल्म की टीम के साथ नजर आईं। तस्वीरों में दिख रहा है कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग पूरी होने की खुशी में सेट पर केक काटकर जश्न मनाया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)



Filmy wrap: 'धूम 4' को लेकर अटकलें तेज और केआरके के निशाने पर आईं सारा, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Kiara advani announces Satyaprem Ki Katha wrap with Kartik Aaryan share first glimpse of her character in film
सत्यप्रेम की कथा - फोटो : Instagram

इन तस्वीरों को साझा करते हुए कियारा ने कैप्शन में लिखा, 'और यह कथा के लिए फिल्म की शूटिंग पूरी हुई। यह फिल्म मेरे दिल के बहुत करीब है। यह एक ऐसी यात्रा है, जिसे मैं कभी नहीं भूलूंगी। यह एक ऐसा अनुभव है, जिसे मैं हमेशा संजोकर रखूंगी। मेरा सौभाग्य है कि मुझे इतनी बेहतरीन कास्ट और क्रू के साथ काम करने का मौका मिला, जिन्होंने हमारी फिल्म में दिल से काम किया।'

Mrunal Thakur: 'ट्रेन से कूदकर देना चाहती थीं जान', संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुईं मृणाल ठाकुर

विज्ञापन
विज्ञापन
Kiara advani announces Satyaprem Ki Katha wrap with Kartik Aaryan share first glimpse of her character in film
सत्यप्रेम की कथा - फोटो : Instagram

कियारा आडवाणी ने कहा, 'मैंने इस यात्रा में नए दोस्त बनाए हैं, जिन्हें मैं हमेशा प्यार और सम्मान दूंगी। कियारा ने 'सत्यप्रेम की कथा' के निर्देशक समीर विद्वांस और फिल्म की पूरी स्टारकास्ट और टीम को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि वह अपनी इस फिल्म के लिए और इंतजार नहीं कर सकती हैं।

Eros Cinema Torn Down: मुंबई का आइकॉनिक इरोस थिएटर टूटा, विवेक अग्निहोत्री-वीर दास ने जाहिर किया दुख

विज्ञापन
Kiara advani announces Satyaprem Ki Katha wrap with Kartik Aaryan share first glimpse of her character in film
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी - फोटो : social media

बता दें कि कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की यह फिल्म पहले 'सत्यनारायण की कथा' के नाम से रिलीज होने वाली थी, लेकिन शीर्षक पर विवाद खड़ा हो गया, जिसके बाद फिल्म का नाम बदलकर 'सत्यप्रेम की कथा' किया गया। यह फिल्म 29 जून 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में कार्तिक और कियारा दूसरी बार साथ काम करते नजर आएंगे। इससे पहले वह दोनों फिल्म 'भूल भुलैया 2' में एक साथ नजर आ चुके हैं।

Sooraj Pancholi: आरोप मुक्त होते ही सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे सूरज पंचोली, बप्पा के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed