फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी में पिता संग रणबीर कपूर के गाने पर जमकर थिरकी 'कबीर सिंह' की बंदी, वीडियो हो रहा वायरल

Mon, 20 Apr 2020 12:18 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 20 Apr 2020 12:18 PM IST
विज्ञापन
Kiara Advani Dancing With Father at a Friends Wedding Video Goes Viral
पिता के साथ डांस करतीं कियारा आडवाणी - फोटो : Social Media

बॉलीवुड स्टार्स के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती रहती हैं। उनके फैन्स उन्हें ट्रेंड से बाहर ही नहीं निकलने देते हैं। ऐसे में फैन्स कई बार सेलेब्स के पुराने वीडियो बी साझा करते रहते हैं। ऐसे में अब अभिनेत्री कियारा आडवाणी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कियारा का ये वीडियो उनके फैन्स को खूब पसंद भी आ रहा है।

Kiara Advani Dancing With Father at a Friends Wedding Video Goes Viral
kiara advani - फोटो : instagram

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में कियारा आडवाणी किसी की शादी में डांस कर रही हैं। वीडियो में कियारा के सात उनके पिता भी नजर आ रहे हैं। दोनों बाप-बेटी की जोड़ी बेहद शानदार लग रही है। कियारा की अपने पिता के साथ जुगलबंदी देखकर हर कोई हैरान रह गया। इस वीडियो का कनेक्शन अभिनेता रणबीर कपूर से भी है।

Kiara Advani Dancing With Father at a Friends Wedding Video Goes Viral
पिता के साथ डांस करतीं कियारा आडवाणी - फोटो : Social Media

दरअसल ये वीडियो कियारा के किसी दोस्त की शादी के फंक्शन का है। जिसमें वो अपने पिता के साथ पहुंची थीं। यहां दोनों बाप बेटी ने समा बांध दिया। दोनों बाप -बंटी रणबीर कपूर के गाने 'क्यूटीपाई' पर जमकर थिरके। हालांकि ये वीडियो कुछ समय पुराना वीडियो है। लेकिन इन दिनों ये वीडियो कियारा को काफी सुर्खियां दिला रहा है। वीडियो में पिता-पुत्री की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Kiara Advani with her father at a friend's wedding is just killing it 🆒🆒🆒 @kiaraaliaadvani #kiaraadvani #fatherdaughter #weddingday #weddingdance #fatherdaughterdance #daughters #girls #bollywood #allbollywoodvideos #blues #weddingoutfit #motherdaughter #bollywoodactress #bollywoodsongs #cutiepie #indianmemes #preeti #shahidkapoor #priyankachopra #weddingdress #destination #hindiquotes #bollywoodhot #varundhawan #saraalikhan #bhoolbhulaiyaa2 #katrinakaif #choreography #fathers #indiangirl

A post shared by Bollywood Videos (@allbollywoodvideos) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Kiara Advani Dancing With Father at a Friends Wedding Video Goes Viral
kiara advani - फोटो : social media

कियारा आडवाणी का ये डांसिंग वीडियो उनके एक फैनपेज के द्वारा अपलोड किया गया है। गौरतलब है कि कियारा आडवाणी अक्सर चर्चा में रहती हैं। कियारा हाल ही में डब्बू रत्नानी के फोटोशूट को लेकर चर्चाओं में आई थीं। कियारा ने इसके लिए टॉपलेस फोटोशूट करवाया था। जिसे लेकर कियारा ट्रोलर्स का शिकार हुई थीं।

विज्ञापन
Kiara Advani Dancing With Father at a Friends Wedding Video Goes Viral
कियारा आडवाणी - फोटो : PTI

बात करें कियारा के वर्कफ्रंट की तो कियारा आडवाणी पिछली बार साल 2019 में आई फिल्म 'कबीर सिंह' में नजर आी थीं। कियारा के साथ इस फिल्म में अभिनेता शाहिद कपूर मुख्य किरदार में थे। इसके बाद कियारा अक्षय कुमार और करीना कपूर स्टारर फिल्म 'गुड न्यूज' में भी नजर आई थीं। वहीं हाल ही में उन्हें नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'गिल्टी' में भी देखा गया है। वहीं अब कियारा कार्तिक आर्यन के साथ भूल भुलैया 2 और अक्षय कुमार के साथ लक्ष्मी बॉम्ब जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed