सब्सक्राइब करें

Kiara Advani: जन्मदिन पर कियारा आडवाणी को मिला नायाब तोहफा, अभिनेता रामचरण के साथ फिर बनी जोड़ी

अमर उजाला ब्यूरो Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sat, 31 Jul 2021 11:52 AM IST
विज्ञापन
kiara advani get a special gift on her birthday working with ram charan again in shankar upcoming film
राम चरण संग कियारा आडवाणी - फोटो : अमर उजाला मुंबई

तीन साल पहले नेटफ्लिक्स की फिल्मावली ‘लस्ट स्टोरीज’ में करण जौहर निर्देशित कहानी से एकाएक सुर्खियों में आई अभिनेत्री कियारा आडवाणी के लिए दक्षिण भारत से उनके जन्मदिन पर खास तोहफा आया है। ये तोहफा भेजा है वहां के दिग्गज फिल्म निर्माता दिल राजू और फिल्म निर्देशक शंकर ने। जी हां, कियारा आडवाणी को इन दोनों ने अपनी अगली फिल्म में हीरोइन के लिए फाइनल किया है, जिसके हीरो के तौर पर सुपरस्टार राम चरण के नाम का एलान पहले ही हो चुका है। इस मेगा बजट फिल्म के लिए हीरोइन की तलाश लंबे समय से चलती रही है और निर्देशक शंकर ने इस बारे में मुंबई की तमाम दूसरी हीरोइनों के नामों पर भी विचार किया, लेकिन आखिर में लॉटरी कियारा आडवाणी के नाम की निकली और वह भी उनके जन्मदिन के खास मौके पर।

Trending Videos
kiara advani get a special gift on her birthday working with ram charan again in shankar upcoming film
कियारा आडवाणी - फोटो : अमर उजाला मुंबई

निर्देशक शंकर की कमल हासन के साथ निर्माणाधीन फिल्म ‘इंडियन 2’ को लेकर चल रहे कानूनी विवादों के बीच ही उन्होंने राम चरण के साथ इस फिल्म का एलान किया था। फिल्म का काम चलाऊ नाम फिलहाल ‘आरसी 15’ रखा गया है। दक्षिण भारत में हीरो के आद्याक्षर के साथ उसकी फिल्म की संख्या लिखकर फिल्मों का एलान करने का नया चलन हाल ही में शुरू हुआ है। इस हिसाब से ‘आरसी 15’ का मतलब है इसके हीरो रामचरण की 15वीं फिल्म।

विज्ञापन
विज्ञापन
kiara advani get a special gift on her birthday working with ram charan again in shankar upcoming film
कियारा आडवाणी - फोटो : अमर उजाला मुंबई

कियारा आडवाणी के जन्मदिन पर जिस फिल्म का एलान हुआ है, वह एक मेगा बजट फिल्म होने के साथ साथ निर्देशक शंकर के करियर की भी अहम फिल्म है। उनकी फिल्म ‘इंडियन 2’ इसकी निर्माता लाइका प्रोडक्शंस से उनके झगड़े के चलते लटक गई है। और, फिल्म दोबारा कब शुरू होगी, इसको लेकर कुछ साफ नहीं हो पा रहा है। शंकर ने इस बीच अभिनेता रणवीर सिंह के साथ अपनी एक पुरानी हिट फिल्म ‘अन्नियन’ का हिंदी रीमेक बनाने का भी एलान किया है।

kiara advani get a special gift on her birthday working with ram charan again in shankar upcoming film
कियारा आडवाणी - फोटो : अमर उजाला मुंबई

फिल्म ‘आरसी 15’ कियारा आडवाणी के करियर के लिए भी काफी खास फिल्म मानी जा रही है। कियारा को हिंदी सिनेमा में आए सात साल हो चुके हैं और उनके खाते में अभी तक हिंदी में एक ही सोलो हिट फिल्म शामिल है ‘कबीर सिंह’ जिसका सारा क्रेडिट इसके हीरो शाहिद कपूर के खाते में जमा हो चुका है। वैसे राम चरण के साथ उनकी तेलुगू फिल्म ‘विन विधेय राम’ में भी उनकी तारीफ हुई थी लेकिन कियारा के पास एक भी ऐसी फिल्म नहीं है जिसे वह अपनी शो रील बता सकें।

विज्ञापन
kiara advani get a special gift on her birthday working with ram charan again in shankar upcoming film
अक्षय कुमार संग कियारा आडवाणी - फोटो : अमर उजाला मुंबई

नए दौर की तमाम हीरोइनों की तरह कियारा आडवाणी ने भी महिला किरदार प्रधान फिल्म  ‘इंदु की जवानी’ से अपनी ब्रांडिंग मजबूत करने की पिछले साल कोशिश की थी लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप रही। इसके अलावा बीते साल उनकी अक्षय कुमार के साथ आई फिल्म ‘लक्ष्मी’ को भी दर्शकों की खूब खरी खोटी सुनने को मिली थी। साल 2021 कियारा के करियर का इस लिहाज से टर्निंग प्वाइंट माना जा रहा है कि उनकी अगली फिल्म ‘शेरशाह’ एक ऐसे हीरो सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ है जिनकी आखिरी हिट फिल्म कौन सी थी, दर्शकों को भी जोर देकर याद करना पड़ता है। इसके अलावा वह अपने मेंटॉर करण जौहर की कंपनी की फिल्म ‘जुग जुग जीयो’ में भी वरुण धवन के साथ दिखेंगी जिनका करियर उनकी पिछली तीन फिल्मों ‘कुली नंबर वन’, ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ और ‘कलंक’ ने खतरे में डाल रखा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed