{"_id":"5df8b84d8ebc3e87e618b2a6","slug":"kiara-advani-reveals-why-she-wanna-be-pregnant-in-interview-with-good-newwz-akshay-kumar-kareena","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'कबीर सिंह' की एक्ट्रेस ने किया खुलासा, सिर्फ इस वजह से होना चाहतीं हैं प्रेग्नेंट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'कबीर सिंह' की एक्ट्रेस ने किया खुलासा, सिर्फ इस वजह से होना चाहतीं हैं प्रेग्नेंट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Tue, 17 Dec 2019 04:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Kiara Advani
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिसंबर में अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म गुड न्यूज रिलीज होने वाली है। फिल्म आईवीएफ प्रेग्नेंसी पर आधारित है और कहानी करीना कपूर और कियारा आडवाणी की प्रेग्नेंसी के आसपास ही घूमती है। ऐसे में एक इंटरव्यू में कियारा ने खुलासा किया है कि आखिर किस वजह से वो प्रेग्नेंट होना चाहेंगी।
2 of 5
गुड न्यूज
- फोटो : सोशल मीडिया
27 दिसंबर यानी फिल्म की रिलीजिंग तारीख करीब आ रही है। ऐसे में गुड न्यूज की स्टाकास्ट जमकर फिल्म का प्रमोशन कर रही है। ऐसे ही प्रमोशन के दौरान फिल्म की स्टार कास्ट ने कोईमोई को कई सवालों के जवाब दिए। इंटरव्यू के दौरान प्रेग्नेंसी से जुड़े अंधविश्वास पर बात की जा रही थी तो करीना ने बताया कि लोग उन्हें सब कहते थे कि प्रेग्नेंसी मुश्किल वक्त है, इसलिए सबकुछ खाना चाहिए।
3 of 5
kiara advani
- फोटो : instagram
करीना के बाद अक्षय कुमार कहते हैं कि प्रेग्नेंट महिलाओं को लड्डू खाने के लिए कहा जाता है और उसके बाद उन्होंने कियारा से पूछा कि क्या तुमने कभी लड्डू खाया है? इस सवाल पर कियारा ने मजेदार जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने कभी भी लड्डू नहीं खाए हैं क्योंकि वो कभी प्रेग्नेंट नहीं हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कियारा आडवाणी
- फोटो : इंस्टाग्राम
कियारा का मजेदार जवाब यहीं खत्म नहीं हुआ और उन्होंने आगे कहा कि, 'मैं सिर्फ इसलिए प्रेग्नेंट होना चाहती हूं ताकि मैं वो सब खा सकूं जो मैं खाना चाहती हूं।' कियारा के इस जवाब पर हर कोई खिलखिला पड़ा।
विज्ञापन
5 of 5
Kareena Kapoor Khan
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
बता दें कि इससे पहले करीना कपूर ने एक इंटरव्यू में दूसरे बच्चे के सवाल पर कहा था कि, 'मैं अभी दूसरा बच्चा प्लान नहीं कर रही, तैमूर के साथ बहुत खुश हूं। दोनों अपने-अपने कामों में बहुत ज्यादा व्यस्त हैं। ऐसे में फिलहाल हम अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ बैलेंस कर के चलना चाहते हैं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।