{"_id":"5df6e23e8ebc3e879f4a87ce","slug":"kiara-advani-says-certain-scenes-made-her-uncomfortable-in-kabir-singh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कबीर सिंह के कुछ सीन्स में असहज हो गईं थीं कियारा आडवाणी, बोलीं- मैं इसके लिए राजी...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कबीर सिंह के कुछ सीन्स में असहज हो गईं थीं कियारा आडवाणी, बोलीं- मैं इसके लिए राजी...
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Mon, 16 Dec 2019 07:17 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
Kabir Singh
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साल 2019 शाहिद कपूर के लिए बेहद खास रहा। उनकी फिल्म कबीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की। इसके साथ ही कबीर सिंह के साथ एक और उपलब्धि जुड़ गई है। गूगल की रिपोर्ट के मुताबिक कबीर सिंह इस साल भारत में सबसे ज्यादा सर्च होने वाली फिल्म बन गई है। 2019 में पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा सर्च होने वाली फिल्म की लिस्ट में कबीर सिंह चौथे स्थान पर है। ऐसी सफलता से फिल्म के स्टार काफी खुश हैं। इस बीच एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने खुलासा किया है कि कुछ सीन्स के दौरान वो काफी असहज थीं लेकिन फिर भी वो प्रीती का किरदार निभाने के लिए राजी हो गईं।
2 of 4
kiara advani
- फोटो : insatgram
हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत के दौरान कियारा आडवाणी ने कहा, 'निजी रूप से मैं इन सीन्स को करने के लिए राजी नहीं थी और उन्हें करते हुए मुझे असहज महसूस हो रहा था। कुछ और चीजें भी थीं जिनसे मैं असहज महसूस कर रही थी जैसे कबीर सिंह का किरदार। मैं उन्हें एक हीरो के रूप में नहीं देखा था।'
3 of 4
kiara
- फोटो : kiara
कियारा ने आगे कहा, 'यह अच्छा है कि इस पर बहस हुई। मैंने इसे उसी पर छोड़ दिया। मैंने इसे एक फिल्म और एक काल्पनिक कहानी के रूप में देखा, जिसमें कोई भी आपको उनमें से किसी की तरह होने के लिए नहीं कह रहा है। मैं अब आगे बढ़ गईं हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कबीर सिंह और संदीप वांगा
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि संदीप रेड्डी वांगा की तेलुगु फिल्म अर्जुन रेड्डी की रीमेक, कबीर सिंह हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हो गई। फिल्म का म्यूजिक दर्शकों को आकर्षित करने में कामयाब रहा। हालांकि फिल्म को माहिला विरोधी बताते हुए इसकी आलोचना भी हुई लेकिन इसका फायदा फिल्म को मिला। सोशल मीडिया पर फिल्म की कहानी का काफी विरोध भी हुआ, जबकि दूसरी तरफ लोगों ने इसे खूब पसंद भी किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।