अपने बयानों की वजह से हमेशा विवादों में रहने वाली एक्ट्रेस और पूर्व बिग बॉस प्रतियोगी पायल रोहतगी को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पायल पर देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के पिता मोतीलाल नेहरू पर भद्दी टिप्पणी करने का आरोप है। पायल की गिरफ्तारी के बाद अब पहलवान संग्राम सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई है।
पायल रोहतगी की गिरफ्तारी पर संग्राम सिंह ने लगाई पीएम मोदी से गुहार, भाजपा का भी मिला साथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संग्राम सिंह ने अपने अपने ट्विटर एकाउंट से ट्वीट कर लिखा- यह कांग्रेस शासक राज्य में अभिव्यक्ति की आजादी है। उन्होंने गृहमंत्री कार्यालय, पीएमओ इंडिया और नरेंद्र मोदी को टैग कर इस मामले में हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई है।
This is freedom of Speech in Congress Ruling state, @HMOIndia @PMOIndia @narendramodi Sir. Please have a look this matter🙏 https://t.co/t9zwiuTu7w
पायल की गिरफ्तारी का अब भाजपा भी विरोध कर रही है। राजस्थान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने कहा है कि कांग्रेस दूसरे प्रदेशों में तो आजादी का राग अलापती है लेकिन उसने पुलिस की टीम को अहमदाबाद भेजकर एक कलाकार को गिरफ्तार करवा दिया। ये शर्मनाक और इसकी निंदा करनी चाहिए।
अपनी गिरफ्तारी पर पायल ने ट्वीट में लिखा था- 'मुझे राजस्थान पुलिस ने मोतीलाल नेहरू पर एक वीडियो शेयर करने के लिए गिरफ्तार किया है। उस वीडियो को मैने गूगल से जानकारी लेकर बनाया था। बोलने की आजादी एक मजाक है'। इस ट्वीट में उन्होंने राजस्थान पुलिस, पीएमओ, होम मिनिस्ट्री के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट को टैग किया है।
I am arrested by @PoliceRajasthan for making a video on #MotilalNehru which I made from taking information from @google 😡 Freedom of Speech is a joke 🙏 @PMOIndia @HMOIndia
पायल ने अपने ट्विटर एकाउंट (Twitter) पर एक विवादित वीडियो शेयर किया था। जिसमें पायल ने स्वतंत्रता सेनानी और देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के पिता मोतीलाल नेहरू को लेकर टिप्पणी की थी। इसके साथ ही पायल ने मोतीलाल की शादी को तीन तलाक के मुद्दे से भी जोड़ते हुए आपत्तिजनक बयान दिया। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है। इस संबंध में एसपी ममता गुप्ता ने बताया, पायल रोहतगी पर केस दर्ज उन्हें हिरासत में लिया गया है।
पायल रोहतगी के समर्थन में बिग बॉस 13 की एक्स कंटेस्टेंट कोएना मित्रा, कांग्रेस पर की विवादित टिप्पणी