{"_id":"5e6f3c0f8ebc3ea4ed603f9b","slug":"kiara-advani-talk-about-trolling-in-her-pic-with-leaf","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टॉपलेस फोटोशूट पर ट्रोलर के कमेंट से परेशान हो गई थीं कियारा, मजबूरी में उठाना पड़ा था ये कदम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
टॉपलेस फोटोशूट पर ट्रोलर के कमेंट से परेशान हो गई थीं कियारा, मजबूरी में उठाना पड़ा था ये कदम
Mon, 16 Mar 2020 02:13 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 16 Mar 2020 02:13 PM IST
विज्ञापन
kiara advani
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कियारा आडवाणी ने पिछली हिट फिल्म कबीर सिंह देकर दर्शकों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। अब उनकी अगली फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब, भूल भुलैया 2, इंदू की जवानी और शेरशाह है। इन फिल्मों में कियारा को दमदार रोल करने का मौका मिलेगा। पिछले दिनों कियारा फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी के एक फोटोशूट को लेकर खूब चर्चा में आई थीं।
kiara advani
- फोटो : social media
कियारा का ये फोटोशूट टॉपलेस था। उन्होंने एक पत्ते के साथ इस तस्वीर को खिंचवाया था। तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस ने कियारा को बहुत ट्रोल किया था। साथ ही उन पर बहुत सारे मीम भी बनाए थे। ट्रोलर्स की एक हरकत से कियारा इतनी दुखी हो गई थीं कि उन्होंने ट्रोलर्स को नजरअंदाज करने के लिए एक कदम उठाया था।
कियारा आडवाणी
- फोटो : PTI
अपने इस फोटोशूट पर पहली बार कियारा आडवाणी का बयान आया है। ट्वीक इंडिया से बातचीत में एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैंने अपने डायरेक्टर मैसेज नोटिफिकेशन ऑफ कर दिया था। पत्ती वाली तस्वीर वायरल होने के बाद मेरे पास तमाम तरह के मैसेज आ रहे थे। मुझे लगा था मैं अभी ये सब हैंडिल नहीं कर सकती।’
विज्ञापन
विज्ञापन
कियारा आडवाणी
- फोटो : इंस्टाग्राम
एक अन्य इंटरव्यू में कियारा ने कहा, ‘ये काफी फनी भी था। मैंने कुछ मीम्स देखे जो काफी फनी थे’। हाल ही में कियारा की डिजिटल फिल्म गिल्टी आई थी। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म में मीटू का मुद्दा उठाया गया था। फिल्म रिलीज होने के बाद कियारा ने भी इस बारे में बयान दिया था।
विज्ञापन
kiara advani
- फोटो : amar ujala
कियारा ने कहा था, 'ऐसा नहीं है कि मीटू के बाद दुनिया बदल गई है। अब भी हम मीटू के बाद की नहीं बल्कि मीटू की दुनिया में ही रह रहे हैं। हालांकि अच्छी बात ये हुई है कि लोग अब इस बारे में बात करने में थोड़ा सहज हो गए हैं। मीटू के बाद से लोगों की मानसिकता में एक अच्छा बदलाव देखने को मिला। पहले लोग इस बारे में बात करने से हिचकते थे। लेकिन अब कम से कम इस बारे में सहजता से बात तो करते हैं। हर बड़ी चीज की शुरुआत बातचीत से ही होती है।'