फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्मों में आने से पहले बच्चे संभालती थीं ये अभिनेत्री, अब दर्शकों को देने वाली हैं 'गुड न्यूज'

Fri, 06 Dec 2019 08:11 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Fri, 06 Dec 2019 08:11 PM IST
विज्ञापन
kiara advani Used To Baby Sit Before Becoming An Actress
kiara advani

कियारा आडवाणी ने इस साल 'कबीर सिंह' जैसी हिट फिल्म देकर बॉलीवुड में अपने कदम मजबूत कर लिए हैं। कियारा ने साल 2014 में फिल्म 'फगली' से अपने करियर की शुरुआत की थी । कियारा के पास अब कई सारे फिल्मों के अच्छे ऑफर हैं । अब उनकी आने वाली फिल्म 'गुड न्यूज' है। इस फिल्म में कियारा एक प्रेग्नेंट औरत का किरदार निभाएंगी । 

kiara advani Used To Baby Sit Before Becoming An Actress
Kiara Advani - फोटो : instagram

ये एक कॉमेडी ड्रामा है। हाल ही में कियारा ने बताया कि एक्ट्रेस बनने से पहले वो बच्चे संभालती थीं । बॉम्बे टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कियारा ने कहा, 'एक्टर बनने से पहले, मेरी पहली जॉब मेरी मां के प्री-स्कूल में लगी थी । मैं वहां सुबह 7 बजे पहुंचकर बच्चों की देखभाल किया करती थी ।'

kiara advani Used To Baby Sit Before Becoming An Actress
kiara advani - फोटो : instagram

'मैंने बच्चों को संभालने के सभी काम किए हैं । मैं नर्सरी की कविताएं गाती थी, उन्हें अल्फाबेट्स और नंबर्स याद करवाती थी । यहां तक कि मैंने उनके डायरपर भी बदले हैं । मैं बच्चों से बहुत प्यार करती हूं । किसी दिन मैं भी अपना बच्चा चाहूंगी क्योंकि मुझे लगता है कि यह जिंदगी का सबसे खूबसूरत एहसास है ।'

विज्ञापन
विज्ञापन
kiara advani Used To Baby Sit Before Becoming An Actress
kiara advani - फोटो : instagram

बता दें कि कियारा को फिल्म 'कबीर सिंह' के लिए काफी तारीफें मिली थीं । इस फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया था । इस फिल्म में उनकी कास्टिंग शाहिद कपूर के अपोजिट की गई थी । कियारा ने 'फगली' के बाद एमएस धोनी, मशीन, लस्ट स्टोरीज और कलंक में अपनी अदाकारी का परिचय दिया ।

विज्ञापन
kiara advani Used To Baby Sit Before Becoming An Actress
kiara advani - फोटो : social media

कियारा ने साउथ की फिल्मों में भी अच्छी जगह बनाई। फिल्म गुड न्यूज की बात करें तो इसमें वो अक्षय कुमार, करीना कपूर और दिलजीत दोसांझ के साथ अहम किरदार निभाएंगी । इसके अलावा 'लक्ष्मी बॉम्ब', 'इंदु की जवानी', 'भूल भुलैया', 'शेरशाह' भी उनकी आगामी फिल्मों की लिस्ट में है । 

 

Bigg Boss 13: पहली बार सिद्धार्थ शुक्ला को इस बात का लग रहा है डर, सलमान से जुड़ा है कनेक्शन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed