फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikrant Rona: किच्चा सुदीप और जैकलीन का नया गाना हिंदी लिरिक्स के साथ रिलीज, अभिनेत्री ने दी फैंस को अनोखी चुनौती

Tue, 24 May 2022 04:28 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 24 May 2022 04:28 PM IST
विज्ञापन
Kiccha Sudeep And Jacqueline Fernandez's Vikrant Rona song Ra Ra Rakkamma Hindi out
किच्चा सुदीप, जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : सोशल मीडिया

किच्चा सुदीप और जैकलीन फर्नांडीज बीते कई दिनों से चर्चा में बने हुए हैं। किच्चा भाषा विवाद में, तो जैकलीन मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर सुर्खियों में हैं। लेकिन अब दोनों अपनी फिल्म ‘विक्रांत रोना’ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में इस फिल्म का पहला गाना ‘रा रा रक्कम्मा’ हिंदी में रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को लिरिक्स के साथ रिलीज किया गया है, जिसमें दोनों का जबरदस्त डांस देखने को मिल रहा है।

Kiccha Sudeep And Jacqueline Fernandez's Vikrant Rona song Ra Ra Rakkamma Hindi out
रा रा रक्कम्मा गाने में जैकलीन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गाना रिलीज होने की जानकारी दी। गाने के साथ ही जैकलीन ने सभी को एक चैलेंज भी दिया है। गाने का वीडियो शेयर करते हुए जैकलीन ने लिखा, ‘आपके लिए एक चैलेंज, क्या आप 'रा रा रक्कम्मा' की तरह डांस कर सकते हैं। इस ऑडियो का इस्तेमाल कर अपने डांस वीडियो बनाए और ‘विक्रांत रोना’ को टैग करना न भूलें।’ इस गाने में जैकलीन को गडंग रक्कम्मा - द क्वीन ऑफ गुड टाइम्स के रूप में पेश किया गया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Jacqueline Fernandez (@jacquelinef143)

Kiccha Sudeep And Jacqueline Fernandez's Vikrant Rona song Ra Ra Rakkamma Hindi out
विक्रांत रोना - फोटो : सोशल मीडिया

पूरा गाना हिंदी लिरिक्स के साथ रिलीज किया गया है, इसमें जैकलीन और किच्चा सुदीप गाने का हुक स्टेप करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों की जोड़ी भी साथ में काफी बढ़िया लग रही है। इस गाने को सुनिधि चौहान और नकाश अजीज ने गाया है। गाना की बीट्स काफी शानदार हैं, जो आपको डांस करने पर मजबूर कर देंगी। गाने को लेकर जैकलीन ने कहा था, 'ये बहुत ही अलग गाना है, जिसे करने में मुझे मजा आया। इस गाने का म्यूजिक काफी अच्छा है, जो एक बहुत बढ़िया डांस नंबर बनेगा। वहीं, इसका हुक स्टेप सिंपल और काफी अच्छा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Kiccha Sudeep And Jacqueline Fernandez's Vikrant Rona song Ra Ra Rakkamma Hindi out
विक्रांत रोना - फोटो : सोशल मीडिया

अनूप भंडारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘विक्रांत रोना’ में किच्चा सुदीप और जैकलीन फर्नांडीज के आलावा रविशंकर गौड़ा, मधुसूदन राव, निरुप भंडारी और वासुकी वैभव मुख्य भूमिका में हैं। वही, इस गाने को पांच भाषाओं में अलग-अलग तारीख पर रिलीज किया जा रहा है। कन्नड़ में 23 और हिंदी में आज यानी 24 को गाना गाना रिलीज हो चुका है। वहीं, अब 25 को तेलुगू, 26 को तमिल और 27 को मलयालम में गाना रिलीज होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed