फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The TATAS: दुनिया देखेगी देश के सबसे बड़े बिजनेस घराने की कहानी, फिल्म के लिए इन दोनों ने मिलाया हाथ

Tue, 24 May 2022 04:20 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 24 May 2022 04:20 PM IST
विज्ञापन
The TATAS: T-Series Films and Almighty Motion Picture comes together For A film on popular business family of India
रतन टाटा - फोटो : सोशल मीडिया

देश के नामी परिवारों की कहानियों में आम जनता की काफी दिलचस्पी होती है। यही वजह है कि फिल्म निर्माता भी इन किस्से-कहानियों को फिल्म का रूप देना पसंद करते हैं। एक बार फिर दर्शक एक बड़े बिजनेस परिवार की कहानी को पर्दे पर देख सकेंगे। यह बिजनेस परिवार है टाटा परिवार। जल्द ही टाटा परिवार पर फिल्म बनने वाली है। इसका आधिकारिक ऐलान हो चुका है। इस प्रतिष्ठित परिवार की कहानी को दर्शकों तक पहुंचाने के लिए टी-सीरीज और ऑलमाइटी मोशन पिक्चर्स साथ आए हैं।

The TATAS: T-Series Films and Almighty Motion Picture comes together For A film on popular business family of India
रतन टाटा - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर साझा किया
टी-सीरीज फिल्म्स और ऑलमाइटी मोशन पिक्चर्स ने इस दिग्गज बिजनेस घराने की कहानी के अधिकार खरीद लिए हैं। तीन पीढ़ियों तक यह परिवार देश को बनाने में भागीदार रहा है। टी-सीरीज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह जानकारी साझा की है। पोस्ट में फिल्म का एक पोस्टर साझा किया है। साथ ही लिखा है, 'टी-सीरीज और ऑलमाइटी मोशन पिक्चर्स मिलकर दुनिया के सामने देश के महान बिजनेस परिवार की कहानी सामने ला रहे हैं। साथ में हैशटैग के साथ लिखा, 'द टाटा'। 

View this post on Instagram

A post shared by T-Series (@tseries.official)

The TATAS: T-Series Films and Almighty Motion Picture comes together For A film on popular business family of India
रतन टाटा - फोटो : सोशल मीडिया

फॉर्मेट को लेकर जानकारी नहीं
इस फिल्म में टाटा परिवार के इतिहास को दिखाया जाएगा। हालांकि फिल्म को लेकर अन्य कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है कि इसकी शूटिंग कब और कहां शुरू होगी। ना ही फिल्म की रिलीज डेट और स्टार कास्ट के बारे में कोई जानकारी अभी सामने आई है। मेकर्स ने अभी इस फिल्म के फॉर्मेट का भी खुलासा नहीं किया है कि यह फिल्म होगी या वेब सीरीज।

विज्ञापन
विज्ञापन
The TATAS: T-Series Films and Almighty Motion Picture comes together For A film on popular business family of India
गिरीश कुबर - फोटो : सोशल मीडिया

गिरीश कुबेर की किताब पर आधारित होगी
इस फिल्म की कहानी सीनियर जर्नलिस्ट और राइटर गिरीश कुबेर की किताब 'द टाटाज: हाउ ए फैमिली बिल्ट ए बिजनेस एंड ने नेशन' पर आधारित होगी। कंपनी ने कुछ समय पहले किताब के राइट्स खरीदे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed