फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान खान संग फोटो शेयर कर बेहद खुश है ये साउथ का सुपरस्टार, 'दबंग 3' में मिला बड़ा रोल

Sun, 05 May 2019 06:36 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Sun, 05 May 2019 06:36 PM IST
विज्ञापन
kichcha sudeepa shares a picture with salman khan from gym
बॉलीवुड - फोटो : Twitter

सलमान खान फिल्म 'भारत' के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 5 जून को ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही है। इसके अलावा अभिनेता मुंबई में फिल्म 'दबंग 3' के दूसरे शिड्यूल की शूटिंग भी शुरू कर चुके हैं। फिल्म में साउथ के सुपरस्टार किच्छा सुदीप भी नजर आने वाले हैं। वह फिल्म में खलनायक की भूमिका में होंगे। उन्होंने बताया कि वे सलमान खान संग खूब इन्जॉय कर रहे हैं। गौरतलब है कि 'दबंग 3' के सेट पर सुदीप का आज पहला दिन था।


 

 

kichcha sudeepa shares a picture with salman khan from gym
Dabangg 3 - फोटो : social media

दबंग 3 के सेट पर एक जिम भी बनाया गया है जहां सलमान और सुदीप साथ-साथ जिम करते हैं। ऐसे में सुदीप ने अपने ट्विटर हैंडल पर सलमान के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ''गर्मी असहनीय थी, लेकिन फिर भी यह सेट की एनर्जी पर हावी नहीं हो सकी, यह एक रोमांचकारी दिन था, खुशनुमा यूनिट, अच्छे लोग और सेट पर लगाया गया जिम ऊपर से एक अलग ही बोनस की तरह था, दबंग 3 की पहले दिन की शूटिंग चेहरे पर बड़ी मुस्कान के साथ पूरी हुई, मुझे घर जैसा महसूस कराने के लिए सलमान खान का बहुत शुक्रिया।' 


 

kichcha sudeepa shares a picture with salman khan from gym
Dabangg 3 - फोटो : social media

अभिनेता ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें वह सलमान खान के साथ दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके फैन्स को यह तस्वीर बेहद पसंद आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, शूटिंग से फ्री होते ही दोनों जिम में नजर आते हैं। बता दें कि 'दबंग 3' से सुदीप अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन प्रभु देवा कर रहे हैं। फिल्म साल के अंत में 20 दिसंबर, 2019 को रिलीज होगी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
kichcha sudeepa shares a picture with salman khan from gym
salman khan

बता दें कि बीती मार्च के महीने में फिल्म दबंग 3 की शूटिंग मध्यप्रदेश के महेश्वर से शुरू हुई थी। यहां 20 दिन का शिड्यूल तय हुआ था। खबर है कि यहां दबंग 3 का टाइटल ट्रैक फिल्माया गया है। इस दौरान की कई तस्वीरें और वीडियो सलमान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किए थे। इस फिल्म के बाद सलमान, संजय लीला भंसाली की फिल्म 'इंशाअल्लाह' की शूटिंग शुरू करेंगे जिसमें पहली बार उनके अपोजिट आलिया भट्ट नजर आएंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed