{"_id":"5ccecd01bdec2207703163c1","slug":"arjun-rampal-spotted-with-pregnant-girlfriend-at-friends-wedding-anniversary-party","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड के साथ देर रात दिखे अर्जुन, हाल ही में पत्नी के साथ सामने आई थी ऐसी तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड के साथ देर रात दिखे अर्जुन, हाल ही में पत्नी के साथ सामने आई थी ऐसी तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Sun, 05 May 2019 06:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Arjun Rampal and Gabriella Demetriades
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) कुछ दिन पहले अपनी दोनों बेटियों और एक्स वाइफ के साथ स्पॉट हुए थे। वहीं दूसरी ओर वह अपनी प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंट के साथ क्लीनिक के बाहर भी दिखे। इस बीच अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला (Gabriella Demetriades) डेमेट्रिएडस देर रात पार्टी में स्पॉट हुए। यह दोनों एनिवर्सरी की पार्टी अटेंड करने गए थे।
2 of 5
Arjun Rampal and Gabriella Demetriades
- फोटो : twitter
अर्जुन और गैब्रिएला करीबी दोस्त अभिषेक कपूर और प्रज्ञा यादव की शादी की सालगिरह में गए थे। इस मौके पर दोनों लव बर्ड एक रंग के कपड़े में दिखे। दोनों ने ब्लैक कलर का आउटफिट पहना हुआ था। अर्जुन ने ब्लैक टी-शर्ट पहनी हुई थी तो वहीं उनकी गर्लफ्रेंड ने ऑफ शोल्डर ड्रेस पहना हुआ था। इस तस्वीर में गैब्रिएला का बेबी बंप साफ नजर आ रहा था।
3 of 5
Arjun Rampal with daughters
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
यह अर्जुन का तीसरा बच्चा है। अर्जुन की दो बेटियां मायरा और माहिका हैं। अर्जुन के पिता बनने की खबर के बाद उनकी पत्नी मेहर का भी रिएक्शन आया था। मेहर की दोस्त का कहना है कि मेहर को अब इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है। वहीं अर्जुन की दोनों बेटियां भी इस खबर को सुनने के बाद बिल्कुल नॉर्मल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Arjun Rampal & Gabriella
- फोटो : social media
अर्जुन ने अभी तक गैब्रिएला से शादी नहीं की है। गैब्रिएला के बारे में बात करें तो वो 32 साल की हैं, जबकि अर्जुन 46 साल के हो चुके हैं। गैब्रिएला साउथ अफ्रीकन मॉडल हैं और एक्ट्रेस हैं। खबरों की मानें तो अर्जुन और मेहर जेसिया का अभी तक तलाक नहीं हुआ है लेकिन दोनों ने साल भर फैंस के साथ अलग होने की बात कही थी।
विज्ञापन
5 of 5
arjun rampal
- फोटो : social media
खबरों की मानें तो अर्जुन, मेहर से अलग होने की खबरों के बाद ग्रैब्रिएला को तलाक के कुछ दिन बाद से डेट कर रहे थे। गैब्रिएला एक साउथ अफ्रीकन मॉडल और एक्ट्रेस हैं। इसके अलावा पिछले साल वो FHM की 100 सबसे सेक्सीएस्ट महिलाओं की लिस्ट में भी शामिल हुई थीं। साल 2015 में उन्होंने तेलुगू-तमिल फिल्म Oopiri से अपना करियर शुरू किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।