{"_id":"5b3af97d4f1c1b95298b458f","slug":"kim-sharma-s-ex-house-help-alleges-assault","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कपड़े ठीक से ना धुलने पर इस पॉपुलर एक्ट्रेस ने मेड को पीटा, 12 साल से फिल्मों में नहीं मिला काम ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कपड़े ठीक से ना धुलने पर इस पॉपुलर एक्ट्रेस ने मेड को पीटा, 12 साल से फिल्मों में नहीं मिला काम
Tue, 03 Jul 2018 09:50 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 03 Jul 2018 09:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
किम शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म 'मोहब्बतें' की किम शर्मा तो आपको याद ही होंगी । दो-तीन फिल्में करने के बाद ही उन्हें काम मिलना बंद हो गया और जल्द ही बॉलीवुड से गायब हो गईं । हाल ही में एक बड़ी वजह से किम चर्चा में आ गई हैं । किम की मेड ने उनपर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
2 of 6
किम शर्मा
यह घटना मई महीने की बताई जा रही है । मेड का नाम एस्थर खेस है । एस्थर ने अपनी शिकायत में बताया है कि वो किम के घर पर दो महीने से काम कर रही थी । वो सफेद और रंगीन कपड़ों को अलग-अलग धुलना भूल गई ।
3 of 6
किम शर्मा
'जब कपड़े धुल गए तब मैंने ध्यान दिया कि एक काले ब्लाउज का रंग व्हाइट टी शर्ट में लग गया है । मुझे अपनी गलती का एहसास हुआ और मैंने किम को इस बारे में बताया । ये सुनकर किम को बहुत गुस्सा और वो मेरे ऊपर चिल्लाने लगीं ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
किम शर्मा
'उन्होंने मुझे धक्का मारकर घर से निकाल दिया और कभी वापस ना आने को कहा । उन्होंने मुझसे काफी अभद्र भाषा में बात की । इतना ही नहीं किम ने मेरी सैलरी देने से मना कर दिया ।' एस्थर ने किम से कई बार पैसे मांगे लेकिन हर बार उन्हें खाली हाथ लौटा दिया गया ।
विज्ञापन
5 of 6
kim_sharma
इसके बाद एस्थर ने 27 जून को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई । खार पुलिस ने किम को समन भेज दिया है या शिकायत के बारे में उन्हें सूचित कर दिया है। पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता आगे की कार्रवाई के लिए कोर्ट जा सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।