फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'संजू' से लेकर मिथुन के बेटे तक, मनोरंजन और लाइफस्टाइल जगत की ये हैं बड़ी खबरें

Tue, 03 Jul 2018 09:04 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 03 Jul 2018 09:04 AM IST
विज्ञापन
entertainment and lifestyle top news 3 july 2018

'संजू' ने 'बाहुबली' को पीछे छोड़ा


रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' ने वीकेंड में ही 120 करोड़ की कमाई कर ली है । फिल्म ने रविवार को 46 करोड़ रुपए कमाकर बॉक्स ऑफिस पर आग लगा दी है। अपनी कमाई से फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 'संजू' ने शुक्रवार को 34.75 करोड़, शनिवार को 38.60 करोड़ और रविवार को 46.71 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इसी के साथ 'संजू' ने 'बाहुबली 2' जैसी बड़ी फिल्म को पीछे छोड़ दिया।

पढ़ें: रिलीज के चौथे दिन भी 'संजू' का कलेक्शन जोरदार, अपनी ही फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ रणबीर बने 'रॉकस्टार'

entertainment and lifestyle top news 3 july 2018
मिथुन चक्रवर्ती

रेप के आरोप में फंसे मिथुन के बेटे
बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की पत्नी योगिता बाली और उनके बेटे महाअक्षय चक्रवर्ती परेशानी में फंस गए हैं। दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने योगिता और बेटे महाअक्षय पर रेप, जबरन अबॉर्शन कराने और धोखाधड़ी के मामले में एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। महाअक्षय पर एक एक्ट्रेस को शादी का झांसा देकर रेप करने और धोखा देने का आरोप है। 

पढ़ें: शादी से 6 दिन पहले मिथुन के बेटे पर लगा रेप का आरोप, इस एक्ट्रेस संग लेंगे सात फेरे

entertainment and lifestyle top news 3 july 2018

प्रियंका को लीगल नोटिस
ब्वॉयफ्रेंड को लेकर चर्चा में चल रहीं प्रियंका चोपड़ा को बीएमसी ने अवैध निर्माण के मामले में नोटिस भेजा है। प्रियंका को यह नोटिस अंधेरी वेस्ट इलाके के ओशिवारा स्थित ऑफिस और पास में बने एक अन्य कमर्शियल कॉम्प्लेक्श में अवैध निर्माण की वजह से दिया गया है। टॉइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, बीएमसी ने कहा है कि इस मामले में उन्हें 5 शिकायतें मिली थीं। 

पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा की बढ़ी मुश्किलें, अवैध निर्माण पर बीएमसी ने भेजा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
entertainment and lifestyle top news 3 july 2018
रिलीज से पहले ही 'सत्यमेव जयते' विवादों में
'परमाणु' की सक्सेस को एन्जॉय कर रहे जॉन अब्राहम की अगली फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ के ट्रेलर को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है लेकिन ट्रेलर रिलीज के बाद फिल्म को लेकर विवाद खड़े हो गए हैं। फिल्म के खिलाफ बीजेपी नेता ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के महासचिव सैयद अली जाफरी ने कहा है कि ट्रेलर ने धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। 

पढ़ें: रिलीज से पहले ही विवादों में आई जॉन अब्राहम की फिल्म ‘सत्यमेव जयते’, इस सीन के लिए हुई शिकायत दर्ज
विज्ञापन
entertainment and lifestyle top news 3 july 2018

फिल्म एक्टर्स के फीस पर लगेगी लगाम
बॉलीवुड एक्टर्स की फीस की वजह से फिल्म निर्माण बेहद महंगा होता जा रहा है। इन बड़े एक्टर्स की फीस कई बार फिल्म के बजट से ज्यादा होती है। चीन में भी ऐसा ही होता था लेकिन अब वहां की सरकार ने फीस पर लगाम लगाने के लिए नए नियम बना दिए हैंं। 

पढ़ें: फिल्मी सितारों की फीस पर सरकार ने लगाई ‘लगाम’, अब नहीं वसूल सकेंगे मनमानी रकम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed