फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये है 'संजू' के असल जिंदगी के विक्की कौशल, फिल्म हिट होते ही कुछ इस तरह 'बाबा' के साथ दिखे

Tue, 03 Jul 2018 08:59 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 03 Jul 2018 08:59 AM IST
विज्ञापन
Sanju film Sanjay Dutt and his best friend Paresh Gehlani spotted at the Mumbai airport
sanjay dutt and paresh gehlani
अगर आपने 'संजू' देखी होगी तो आप इस बात से भी इत्तेफाक रखेंगे कि 'संजू' में रणबीर कपूर ने पॉवरफुल परफॉर्मेंस ही नहीं दी बल्कि फिल्म कहीं उससे ज्यादा है। इस फिल्म में रणबीर के अलावा जिस किरदार पर डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने काम किया है वह 'कमली' है। यह वही 'कमली' है जिसका किरदार विक्की कौशल ने निभाया है जो फिल्म में संजय दत्त के करीबी दोस्त बने हैं। असल जिंदगी में संजय दत्त के इसी करीबी दोस्त यानि कि परेश गेहलानी को बाबा के साथ मुंबई में देखा गया। 
Sanju film Sanjay Dutt and his best friend Paresh Gehlani spotted at the Mumbai airport
sanjay dutt and paresh gehlani
खबरों की मानें तो संजय दत्त के सबसे करीबी दोस्त जिन्होंने बाबा का हर पल साथ दिया वह कभी भी मीडिया के सामने नहीं आना चाहते थे। 'संजू' फिल्म के जरिए लोग न केवल बाबा की जिंदगी के हर पहलू को देख चुके हैं बल्कि उनके करीबी दोस्त से भी रूबरू हो चुके हैं जिसका नाम परेश गेहलानी हैं। 
Sanju film Sanjay Dutt and his best friend Paresh Gehlani spotted at the Mumbai airport
sanju
परेश कुछ वक्त से मुंबई में है और अपने सबसे करीबी दोस्त संजय दत्त के साथ खास पल बिता रहे हैं। सूत्रों की मानें तो परेश ने भी 'संजू' फिल्म बनने में पूरा सहयोग दिया है। वह यह चाहते थे कि फिल्म अच्छी तरह से बने और उसका संजय पर अच्छा प्रभाव पड़े। यहां तक कि परेश 'संजू' की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान भी संजय दत्त के साथ ही थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sanju film Sanjay Dutt and his best friend Paresh Gehlani spotted at the Mumbai airport
sanjay dutt and paresh gehlani
आपको बता दें, संजय दत्त की मुलाकात परेश गेहलानी से न्यूयॉर्क में हुई थी। उस वक्त संजय दत्त की पहली फिल्म 'रॉकी' भी रिलीज नहीं हुई थी। संजय और परेश की दोस्ती कितनी गहरी है इस बात का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं उन्होंने संजय का उस वक्त साथ दिया जब वह अपने मुश्किल दौर से गुजर रहे थे। परेश हमेशा से ही लाइम लाइट से दूर रहना पसंद करते हैं।
विज्ञापन
Sanju film Sanjay Dutt and his best friend Paresh Gehlani spotted at the Mumbai airport
sanju
संजय दत्त की बायोपिक पर आधारित 'संजू' फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपने कलेक्शन से तहलका मचा दिया है। महज तीन दिन में ही इसका कलेक्शन 120.06 करोड़ है। इस फिल्म ने तीन दिन में ही 10 रिकॉर्ड तोड़ दिए है यहां तक की 'बाहुबली 2' को भी पीछे छोड़ दिया है। 'संजू' फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा विक्की कौशल, परेश रावल, दिया मिर्जा और अनुष्का शर्मा लीड रोल में हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed