फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

King of Kotha: दुलकर की पहली प्रेस कांफ्रेंस में ही कटी बिजली, पहले दिखाया बासी ट्रेलर फिर बिठाया अंधेरे में

Thu, 17 Aug 2023 10:46 PM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी Updated Thu, 17 Aug 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
King of Kotha Electricity cut off in Dulquer Salmaan film press conference show trailer talks about his role
दुलकर सलमान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता दुलकर सलमान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'किंग ऑफ कोठा' को लेकर चर्चा में है। जब से इस फिल्म का ट्रेलर लांच हुआ है। दुलकर सलमान की खूब चर्चा हो रही है। गुरुवार को मुंबई में इस फिल्म का सॉन्ग लांच होना था, लेकिन इस बारे मे हुई प्रेस कांफ्रेस में गाना तो दिखा नहीं, हां, एक हफ्ता रिलीज हो चुके ट्रेलर को ही फिर दिखा दिया गया। और, कार्यक्रम की असल गड़बड़ तब हुई जब मंच पर अभिनेता दुलकर सलमान पहुंचे तो थियेटर की बत्ती गुल हो गई। 15 मिनट के बाद जब बिजली आई तब तक किसी को याद ही नहीं रहा कि कार्यक्रम का आयोजन किया किसलिए गया था!

King of Kotha Electricity cut off in Dulquer Salmaan film press conference show trailer talks about his role
'किंग ऑफ कोठा' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बिजली आने पर सवाल जवाब का सिलसिला शुरू हुआ। दुलकर सलमान ने फिल्म की खूब तारीफ की ही, फिल्म के संगीत को भी बहुत जबरदस्त बताया। फिर भी किसी का ध्यान नहीं गया कि सारे बुलाए इसलिए गए थे कि फिल्म का गाना लांच किया जाना है। दुलकर सलमान ने बस इतना कहा, 'आज मैं इस बात को लेकर बहुत उत्साहित हूं कि पहली बार मेरी मलयालम फिल्म की प्रेस कॉन्फ्रेंस मुंबई में आयोजित हो रही है।'

Aamir Khan: एसएस राजामौली ने 'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर के अभिनय को बताया था 'ओवर एक्टिंग', मंसूर खान का खुलासा

King of Kotha Electricity cut off in Dulquer Salmaan film press conference show trailer talks about his role
'किंग ऑफ कोठा' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'किंग ऑफ कोठा' एक पीरियड फिल्म है। दुलकर सलमान इस फिल्म में एक लोकल गैंगस्टर की भूमिका निभा रहे हैं। वह कहते हैं, 'पहली बार फिल्म में गैंगस्टर की भूमिका निभाने का एक अलग अनुभव रहा है। इस फिल्म की कहानी  भले ही  गैंगस्टर के इर्द -गिर्द घूमती है, लेकिन इस फिल्म में प्रेम और भावनात्मक पहलुओं का भी विशेष ध्यान रखा गया है। यह पूरी तरह से मनोरंजक फिल्म है, जिसमे ड्रामा,रोमांस, कॉमेडी सब कुछ देखने को मिलेगा।'

Guns & Gulaabs Video: वे भी क्या दिन थे, जब 10 रुपये का पेट्रोल डलवाते थे, राजकुमार राव की सुनहरी यादें

विज्ञापन
विज्ञापन
King of Kotha Electricity cut off in Dulquer Salmaan film press conference show trailer talks about his role
'किंग ऑफ कोठा' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता दुलकर सलमान की पहली हिंदी वेब सीरीज 'गन्स एंड गुलाब्स' शुक्रवार को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। वह कहते हैं, 'यह महीना मेरे लिए बहुत खास है। इस शुक्रवार को 'गन्स एंड गुलाब्स' आ रही है। और, अगले हफ्ते 'किंग ऑफ कोठा'। मैं इस बात को लेकर बहुत ही ज्यादा उत्साहित हूं।' 

Tiger 3: 'टाइगर 3' का क्रिस्टोफर नोलन से क्या है खास कनेक्शन? जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान


 
विज्ञापन
King of Kotha Electricity cut off in Dulquer Salmaan film press conference show trailer talks about his role
'किंग ऑफ कोठा' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दुलकर सलमान की हिंदी में डब होकर रिलीज हुई फिल्म 'सीता रामम' को हाल ही में एक साल पूरा हुआ है। इस फिल्म में उनकी और मृणाल ठाकुर के अभिनय की खूब सराहना हुई है। हिंदी में दुलकर की पहली फिल्म आर बाल्की निर्देशित 'चुप' रही जो रिलीज के पहले वीकएंड पर ही फ्लॉप घोषित हो गई थी।

Big B Doppelganger: ऐसा हमशक्ल जिसे देख अमिताभ बच्चन भी चकरा गए, मिलिए पुणे के शशिकांत पेडवाल से
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed