फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Suhana Khan Rysa Panday: किंग की बेटी सुहाना ने रीसा को दी जन्मदिन की बधाई, अनन्या की बहन का वीडियो किया शेयर

Mon, 10 Mar 2025 08:25 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 10 Mar 2025 08:25 PM IST
सार

Suhana Khan Rysa Panday: बॉलीवुड अभिनेत्री सुहाना खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आज चंकी पांडे की छोटी बेटी और अपनी खास सहेली रीसा को जन्मदिन की खास बधाई देते हुए एक वीडियो जारी किया है, जिसमें दोनों एक साथ गाना गाते नजर आ रही हैं।
 

विज्ञापन
King SRK daughter Suhana Khan Special Birthday Wish For Baby Sister Rysa Panday Has Our Hearts photos viral
सुहाना ने दी रीसा को जन्मदिन की खास बधाई - फोटो : इंस्टाग्राम@suhanakhan2
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने आज अनन्या पांडे की बहन और अपनी सहेली रीसा को जन्मदिन की खास शुभकामनाएं एक खास वीडियो के जरिए भेजी हैं, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

 
King SRK daughter Suhana Khan Special Birthday Wish For Baby Sister Rysa Panday Has Our Hearts photos viral
सुहाना ने रीसा के साथ गाना गाते शेयर किया वीडियो - फोटो : इंस्टाग्राम@suhanakhan2
आज 10 मार्च को अनन्या पांडे की बहन रीसा पांडे अपना 21वां जन्मदिन मना रही हैं। रीसा अपने परिवार के साथ सेशेल्स में हैं। पांडे परिवार रीसा का जन्मदिन धूमधाम से मना रहा है। सुहाना खान ने इस खास मौके पर रीसा के साथ एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दोनों एक पार्टी में गाना गाती नजर आ रही हैं।
 
King SRK daughter Suhana Khan Special Birthday Wish For Baby Sister Rysa Panday Has Our Hearts photos viral
चंकी पांडे की छोटी बेटी रीसा का आज है जन्मदिन - फोटो : इंस्टाग्राम@suhanakhan2
इस खास वीडियो को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए सुहाना ने कैप्शन में लिखा, "हैप्पी बर्थडे, बेबी सिस।" सुहाना हरे फूलों वाली ड्रेस में बहुत सुंदर लग रही हैं, वहीं रीसा ने ग्रे टी-शर्ट और डेनिम पहनी हुई है। सुहाना, अनन्या की अच्छी दोस्त हैं।


यह भी पढ़ें:
Shreya Ghoshal SRK: श्रेया को देखते ही शाहरुख ने लगाया गले, देखिए IIFA की तस्वीरें, लिखा- जीवन का सबसे बड़ा पल
 
विज्ञापन
विज्ञापन
King SRK daughter Suhana Khan Special Birthday Wish For Baby Sister Rysa Panday Has Our Hearts photos viral
अनन्या पांडे की बहन हैं रीसा - फोटो : इंस्टाग्राम@suhanakhan2
अनन्या ने भी अपनी बहन को जन्मदिन की बधाई देते हुए इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। इनमें एक खास वीडियो था, जिसमें रीसा केक काटती नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में पूरा पांडे परिवार एक साथ पोज देते नजर आ रहा है। बाकी तस्वीरों में अनन्या छुट्टियों का मजा लेती और सेशेल्स की खूबसूरत जगहों को दिखाती नजर आईं। इस खास पोस्ट के साथ अनन्या ने कैप्शन में लिखा, "हैप्पी बर्थडे रायची। तुम्हारे साथ आधी रात को रनवे पर लेटकर सितारे देखना और छुट्टी के दिन सुबह 8 बजे योगा क्लास के लिए उठना मुझे बहुत पसंद है।"

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ananya 🌙 (@ananyapanday)


विज्ञापन
King SRK daughter Suhana Khan Special Birthday Wish For Baby Sister Rysa Panday Has Our Hearts photos viral
अनन्या और सुहाना हैं अच्छी दोस्त - फोटो : इंस्टाग्राम@suhanakhan2
रीसा पांडे ने 2024 में हुए मशहूर ले बाल देस डेब्यूटेंट्स में शानदार शुरुआत की। वह वहां एक अकेली भारतीय थीं। एली साब के गाउन में उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। दूसरी तरफ, सुहाना खान अपने पिता शाहरुख खान के साथ फिल्म "किंग" में नजर आएंगी। यह फिल्म सुजॉय घोष बना रहे हैं।

यह भी पढ़ें:
Shah Rukh Khan: IIFA के दौरान शाहरुख खान को मिला था आलीशान सुइट, पत्नी गौरी-बेटे अबराम की तस्वीरों ने जीता दिल
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed